एक्सप्लोरर

Weather Update: कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-यूपी में शीतलहर जारी, माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ तापमान

जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है. जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत कई जगहों पर शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन था और आज भी राहत मिलने का अनुमान नहीं है.

वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गया. वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गया. रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है.

माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ है तापमान राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है. राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी ठंड का प्रकोप जारी है. माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. राजधानी जयपुर में न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी राज्‍य के अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और बीकानेर जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है.

मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान मुंबई में शुक्रवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गयी और शहर के सांताक्रूज मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले महीने दर्ज किया गया था. उत्तर से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है. अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं.

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा श्रीनगर में पारा दो डिग्री और नीचे लुढक गया जबकि घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया. उनके अनुसार श्रीनगर में पारा शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. यानी इसमें दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.

कुपवाडा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री और कोकरनाग में शून्य से 11.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. पारे में गिरावट से जलाशयों में और घाटी के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी बर्फ बन गया है. कश्मीर फिलहाल ‘चिल्ला-कलां’ के गिरफ्त में है यानी यह 40 दिन का ऐसा दौर होता है जब पूरे क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान काफी गिर जाता है. प्रसिद्ध डल झील समेत जलाशयों में पानी बर्फ बन जाता है. इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में खूब बर्फबारी होती है.

ये भी पढ़ें- सुरक्षा परिषद में भारत ने उठाया आतंकी संगठनों में बच्चों की भर्ती का मुद्दा, कार्रवाई की मांग की

Farmers Protest Live Updates: किसान आज सद्भावना दिवस मनाएंगे, दिन भर का उपवास रखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget