एक्सप्लोरर

Weather Forecast: द‍िल्‍ली-यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्‍यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Forecast: उत्तर भारत के राज्‍यों में आने वाले द‍िनों में भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. कई राज्‍यों में 5 द‍िनों तक घने कोहरे की स्‍थ‍िति बने रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.    

Weather Forecast Today: उत्तर भारत के राज्‍यों को अभी कड़ाके की ठंड और घने गहरे कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (19 जनवरी) को रेड अलर्ट के साथ अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी क‍िया है. अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के राज्‍यों खासकर द‍िल्‍ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हर‍ियाणा, चंडीगढ़ के अलावा राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

इसके साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान शीत लहर के चलते कोल्‍ड डे से गंभीर कोल्‍ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. इतना ही नहीं, उत्तर पश्‍चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले 3 द‍िनों के दौरान शीत लहर से गंभीर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है.  

किन राज्यों में स्पीड पर ब्रेक लगाएगा कोहरा?

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, उत्तर भारत के राज्‍यों खासकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शनिवार (20 जनवरी) सुबह तक और कुछ हिस्सों में रात्र‍ि और रव‍िवार (21 जनवरी) सुबह के समय कुछ घंटों के लिए और अगले 4 दिनों तक कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शुक्रवार (19 जनवरी) और रविवार (20 जनवरी) की सुबह कुछ घंटों के लिए और अगले 3 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के वक्‍त भी घने कोहरे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जताया है. उत्तराखंड में 19 से 23 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे के छाये रहने का अनुमान जताया गया है. 

उत्तर भारत के कई राज्‍यों में न्यूनतम तापमान में आई ग‍िरावट 

मौसम वैज्ञान‍िकों के मुताब‍िक उत्तर भारत के कई राज्‍यों में शुक्रवार (19 जनवरी) को न्यूनतम तापमान में ग‍िरावट र‍िकॉर्ड की गई है, ज‍िसके चलते लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. नॉर्थ राजस्थान, साउथ हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान व मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस तापमान र‍िकॉर्ड कि‍या है. 

इन राज्‍यों में सामान्‍य से नीचे दर्ज क‍िया न्‍यूनतम तापमान 

मौसम व‍िभाग का कहना है क‍ि साउथ हरियाणा, दक्षिण यूपी और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में न्‍यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज क‍िया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार (19 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस र‍िकॉर्ड हुआ.  

उत्तर भारत के इन राज्‍यों में जारी रहेगी शीत लहर

मौसम व‍िभाग ने उत्तर भारत के कई राज्‍यों के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में अगले 3 द‍िनों के दौरान शीत लहर जारी रहने की संभावना जताई है. यूपी और ब‍िहार के कई हिस्सों में 24 जनवरी तक अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है. 

द‍िल्‍ली से सटे हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी रविवार (21 जनवरी) तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की भव‍िष्‍यवाणी की गई है. शीतलहर के चलते पूर्वी भारत के कई हिस्सों में म‍िनि‍मम टेंपरेचर में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है.  

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जम्मू में सुरक्षा को लेकर अलर्ट, तलाशी अभ‍ियान तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget