एक्सप्लोरर

हमने सोच समझ कर ऑफर दिया है, बीजेपी को संविधान से कुछ मतलब नहीं: कपिल सिब्बल

एबीपी न्यूज़ ने कल ही ये बताया था कि हार्दिक पटेल खुलकर कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन बीजेपी को हराने की अपील करेंगे. आज एबीपी न्यूज़ की खबर पर मुहर लगी है, हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर हमला बोला, आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला स्वीकार कर लिया.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव में अहम किरदार निभा रहे हार्दिक पटेल ने आज आरक्षण पर कांग्रेस के फॉर्मूले को स्वीकार कर लिया. हार्दिक के मुताबिक कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने के बाद आरक्षण को लेकर प्रस्ताव पास किया जाएगा. हार्दिक ने कहा कि मुझे कांग्रेस का एजेंट कहा जाता है लेकिन मैं कांग्रेस का नहीं जनता एजेंट हूं.

हार्दिक के इस एलान के बाद सवाल गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस पाटीदारों को मूर्ख बना रही है. 50% आरक्षण संभव ही नहीं है, कांग्रेस लॉलीपॉप थमा रही है.

हार्दिक के ऐलान और नितिन पटेल के सवाल पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''हमने सुझाव दिया है, जब हम किसी को सुझाव देते हैं तो सोच समझ कर ही देते हैं. जो बातें उन्होंने हमारे सामने रखीं थीं उसी के आधार हमने अपना सुझाव दिया है.''

नितिन पटेल के बयान पर कपिल सिब्बल ने कहा, ''चुनाव के बाज जब बीजेपी ही स्टैंड नहीं करेगी तो उनके बयान का कोई मतलब ही नहीं बनता.'' नितिन पटेल ने कहा था कि कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को ऑफर दिया है वो संविधान के हिसाब से स्टैंड नहीं करेगा.

कपिल सिब्बल ने कहा, ''बीजेपी जनता को गुमराह करती रही है, पाटीदारों का विरोध हुआ जब उस देश द्रोह का केस किसने लगाया था. बीजेपी को संविधान से कुछ लेना देना नहीं है. बीजेपी संविधान की जितनी कम बात करे उतना ही अच्छा है.''

कपिल सिब्बल ने कहा, ''बीजेपी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि गलत बयान दो, लोगों को गुमराह करो और चुनाव जीतो. पाटीदारों के लिए बीजेपी 22 साल में क्या किया ? सिर्फ देशद्रोह का मुकदमा लगाया. बीजेपी ने पाटीदारों के साथ विश्वासघात किया.''

विस्तार से यहां पढ़े : ABP न्यूज़ की खबर पर मुहर, हार्दिक पटेल ने आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला स्वीकारा

कांग्रेस को हार्दिक के समर्थन पर बीजेपी ने कहा- कोई भी आ जए हमें हरा नहीं सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
Exclusive: सादा जीवन जीते थे खामेनेई! बेटों के पास भी नहीं है अपना घर, ABP न्यूज पर बोले भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
सादा जीवन जीते थे खामेनेई! बेटों के पास भी नहीं है अपना घर, ABP न्यूज पर बोले भारत में ईरान के प्रतिनिधि

वीडियोज

Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget