एक्सप्लोरर

'हम राम मंदिर बनाने के भी खिलाफ नहीं', कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने क्यों कही ये बात?

Ram Mandir Opening: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार में लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और जिन्होंने अपराध किया है, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा. 

Ram Mandir Inauguration: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर निर्माण का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसके पक्ष में हैं. 

कन्नड़ भाषा को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया गया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन स्वीकार्य है, लेकिन सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है. 

'कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा'
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा, अगर वे निर्दोष हैं तो किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, हमारी सरकार में लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और जिन्होंने अपराध किया है, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा."

वहीं, इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक के मंत्री दशरथैया सुधाकर ने कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले इस मुद्दे से फायदा उठा रही है. बीजेपी ने ऐसा ही  2019 के चुनाव से पहले पुलवामा में किया था.

विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी पर बोले शिवकुमार
इस बीच मैसूर-कोडगु से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ''हम किसी को निशाना नहीं बनाना चाहते, मुझे बस इस बारे में पूछताछ करनी है कि क्या उन्होंने पेड़ काटने की इजाजत ली थी. अगर उन्होंने अनुमति नहीं ली है तो यह अवैध है.

कन्नड़ भाषा को लेकर विवाद
हाल ही में कर्नाटक रक्षणा वेदिके (टी ए नारायण गौड़ा गुट) के कार्यकर्ताओं ने उन दुकानों और व्यवसायों को निशाना बनाया था जिन पर कन्नड़ साइनबोर्ड, विज्ञापन और नेमप्लेट नहीं थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना के बाद कर्नाटक रक्षणा वेदिके (KRV) अध्यक्ष टी ए नारायण गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा संगठन के 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लेया गया था.

इसके बाद बेंगलुरु की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गौड़ा सहित गिरफ्तार किए गए 53 से अधिक कन्नड़ समर्थकों को 10 जनवरी तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वे वर्तमान में परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं.

'हम विरोध प्रदर्शन के विरोधी नहीं'
तोड़फोड़ की निंदा करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ''हम विरोध प्रदर्शन के विरोधी नहीं हैं. हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले या न्याय मांगने वाले किसी भी व्यक्ति का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.''

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने घर में बनाया जैम, बोले- 'BJP वालों को भी मिल सकता है', सोनिया गांधी ने इस पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget