एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने घर में बनाया जैम, बोले- 'BJP वालों को भी मिल सकता है', सोनिया गांधी ने इस पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें जैम बनाते देखा जा सकता है. वीडियो में प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं.

Rahul Gandhi Takes Dig On BJP:  साल 2023 खत्म होने वाला है. साल के आखिरी दिन राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है. इस वीडियो में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देखा जा सकता है. वीडियो में राहुल अपनी मां के साथ प्रियंका गांधी की रेसिपी की मदद से जैम बनाते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने दशकों पहले इंडियन फूड के अनुकूल होना सीखा. उन्होंने कहा, "जब मैं यहां आई, तो मुझे भारतीय स्वाद, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा." उन्होंने कहा कि आप ब्रिटेन या अन्य जगहों के खाने से तालमेल नहीं बिठा सकते. जब मैं यहां आई तो मुझे तालमेल बिठाने में समय लगा.

बीजेपी का उड़ाया मजाक
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी सबसे पहले टोकरी लेकर अपने गार्डन में फल तोड़ते हैं. इसके बाद राहुल संतरे के जूस को स्टोव पर पकाने लगते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के लोग जैम लेना चाहते हैं, तो वे इसे ले सकते हैं. इस पर सोनिया गांधी ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए कहा, "वे इसे हम पर फेंक देंगे." राहुल गांधी ने बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ रहे थे तो उन्होंने खाना पकाना सीखा क्योंकि तब उनके पास कोई विकल्प नहीं था. 

'परेशान करते हैं राहुल'
जब वे संतरों का उबलने का इंतजार कर रहे थे, तब सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल उन्हें बहुत परेशान करते हैं, वह बहुत जिद्दी हैं, लेकिन राहुल बहुत केयरिंग हैं और उनकी यह बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. राहुल गांधी ने बताया कि सोनिया गांधी की मां बहुत अच्छी रसोइया थीं, जिन्होंने गांधी परिवार के कश्मीरी रिश्तेदारों से कई रेसिपी सीखी. 

कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी
गौरतलब है कि एक महीने पहले हुए आईआईटी कैंपस में एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर अपने हमले तेज कर दिए. पार्टी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग बीजेपी आईटी सेल के सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें- समय के साथ कितना बढ़ा महिलाओं का रुतबा? पहले और अब की स्थिति कितनी अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget