एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को नेस्तनाबूत करने में हम सक्षम हैं: वायुसेना प्रमुख

डोकलाम विवाद भले ही खत्म हो गया हो लेकिन चुंबी घाटी में चीन के सैनिक बड़ी तादाद में मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि ये सैनिक युद्धाभ्यास के लिए मौजूद हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि युद्धाभ्यास के बाद वे वापस लौट जाएंगे.

नई दिल्ली: 85वें वायुसेना दिवस से पहले आज वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि चीन और पाकिस्तान से एक साथ युद्ध की संभावनाएं कम लगती हैं लेकिन दुश्मन की नीयत रातोंरात बदल सकती है. इसलिए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. साथ ही पाकिस्तान की टैक्टिकल न्यूक्लियर मिसाइल की धमकियों पर उन्होंने कहा कि वायुसेना सीमापार किसी भी परमाणु ठिकानों का पता लगाने और हवाई हमलों से नेस्तनाबूत करने में सक्षम है. बीएस धनोआ आज वायुसेना की सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. एक सवाल पर उन्होंने कहा कि डोकलाम विवाद भले ही खत्म हो गया हो लेकिन चुंबी घाटी में चीन के सैनिक बड़ी तादाद में मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि ये सैनिक युद्धाभ्यास के लिए मौजूद हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि युद्धाभ्यास के बाद वे वापस लौट जाएंगे. डोकलाम विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त भी चीनी वायुसेना की पूरी ताकत तिब्बत में मौजूद थी, लेकिन उनके लडाकू विमान कभी भी वास्तविक नियंत्रण रेखा यानि एलएसी के बीस किलोमीटर के दायरे में नहीं आए. दरअसल, एलएसी के 20 किलोमीटर के दायरे में दोनों देश के लड़ाकू विमान नहीं आते हैं, जो दोनों देशों के बीच में अलिखित समझौता है. एयर चीफ मार्शल धनोआ के मुताबिक, डोकलाम विवाद के दौरान भी उनकी वायुसेना तिब्बत के दो एयरबेस पर युद्धाभ्यास कर रही थी. उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ही युद्ध नहीं चाहते हैं. उन्होनें कहा कि टू-फ्रंट वॉर आज के जियो-पॉलिटिक्ल परिस्थितियों में इसकी संभावनाएं कम हैं लेकिन हमें इसके लिए तैयार रहना होगा. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आंतरिक सुरक्षा पर उन्होनें कहा कि लोकतंत्र होने के नाते हम अपने लोगों पर कभी भी हवाई हमले नहीं करेंगे, लेकिन सुरक्षाबलों को रेकी और निगरानी से जुड़ी जानकारियां देते रहेंगे. सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि स्पेशल फोर्सेस ने वायुसेना की मदद नहीं ली थी, क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक कौन करेगा इसका फैसला सरकार ने किया था, लेकिन वायुसेना किसी भी तरह की चुनौतियों के लिए तैयार है. पाकिस्तान की टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि इसके लिए भारत की न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन है लेकिन वायुसेना सीमापार किसी भी ठिकाने का पता लगाने और एयर-स्ट्राइक करने में सक्षम है. एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भले ही वायुसेना के पास पर्याप्त 42 लड़ाकू विमानों की स्‍क्‍वाड्रन नहीं है लेकिन वायुसेना के पास प्लान-बी है जिसके तहत थलसेना और नौसेना के साथ मिलकर टू-फ्रंट वॉर लड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget