एक्सप्लोरर

WB SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से ED को मिले दो रियल स्टेट कंपनियों के दस्तावेज, एजेंसी को चार निदेशकों की तलाश

Arpita Mukherjee News: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से दो रियल एस्टेट कंपनियों के दस्तावेज बरामद होने के बाद एजेंसी को इसके चार निदेशकों की तलाश है.

SSC Scam Update: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher Recruitment Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशाल (ED) की कार्रवाई जारी है. अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के ठिकानों से कैश के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी को अर्पिता मुखर्जी के रथला फ्लैट से दो रियल एस्टेट कंपनियों के दस्तावेज मिले हैं.

बता दें कि ये वही फ्लैट है जहां से ईडी ने 28 करोड़ रुपये बरामद करने का दावा किया था. अब उन 2 रियल एस्टेट कंपनियों के दस्तावेज ईडी जांचकर्ताओं के हाथ में आ गए हैं. ईडी के सूत्रों के मुताबिक फ्लैट का पता दो कंपनियों के पते के तौर पर दिखाया गया है. ईडी के जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि पैसा कई रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया गया हो सकता है.

कंपनी को लेकर ये जानकारी आई सामने

ईडी के सूत्रों के मुताबिक 2017 में एक लाख रुपये की पूंजी के साथ दो कंपनियां खोली गईं थी. कंपनी की आखिरी बैठक 30 नवंबर 2021 को हुई थी. वहीं कंपनी की बैलेंस शीट आखिरी बार 31 मार्च 2021 को दाखिल की गई थी. केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक दस्तावेजों में कई निदेशकों के नाम मिले हैं. इनमें बिस्वजीत रॉय, देबाशीष देबनाथ और अंतिम गोस्वामी शामिल हैं. ईडी ने इन निदेशकों की तलाश शुरू कर दी है.

अर्पिता के फ्लैट से चार लग्जरी गाड़ियां गायब

कोलकाता के टॉलीगंज में अर्पिता मुखर्जी के आवास पर ईडी की पहली छापेमारी के दौरान, ईडी अधिकारियों को पता चला कि चार गाड़ियां जिनमें ऑडी A 4, होंडा सिटी, होंडा सीआरवी और मर्सिडीज बेंज गायब हो गई हैं.  अर्पिता की गिरफ्तारी के बाद चारों लग्जरी कारें उनके दक्षिण कोलकाता के फ्लैट से गायब हैं. ईडी ने बिल्डिंग के बेसमेंट से एक कार को जब्त कर लिया है.

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, बेसमेंट में पार्क एक ऑडी को जब्त किया गया है. वहीं गायब गाड़ियों को ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है. ईडी के अधिकारी सीसीटीवी से ब्योरा जांच रहे हैं. यहां तक ​​कि ईडी अधिकारियों ने अर्पिता के बेलघोरिया फ्लैट्स से सीसीटीवी डिटेल भी मांगी है.

इसे भी पढ़ेंः-

US-China Conflict: ताइवान पर चीन की अमेरिका को बड़ी चेतावनी, बाइडेन-जिनपिंग के फोन से भी कम नहीं हुई तल्खी

Gujarat News: पार्टी को मजबूत करने के लिए सीएम केजरीवाल ने उठाया ये कदम, क्या पीएम मोदी के गढ़ में लगा पाएंगे सेंध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget