एक्सप्लोरर

BJP On TMC: 'आपको शर्म आ रही है कि...', बंगाल में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर बरसे रविशंकर प्रसाद

WB Panchayat Election Violence: बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के मतदान में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. अब रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.

BJP On TMC Over West Bengal Violence: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार (12 जुलाई) को बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के मतदान में हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनावी हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की आलोचना की. 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "ममता जी आप प्रेस वालों की आंखों से आंखें मिलाकर बात क्यों नहीं कर पा रही हैं. आप अपनी जीत की खुशी जाहिर क्यों नहीं कर पा रही हैं. क्योंकि आपको खुद शर्म आ रही है कि 45 लोगों की हत्या और इतनी मतपेटियों की लूट के बाद आपने यह जीत हासिल की है"

रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं के जज्बे और त्याग का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने असल में लड़ाई लड़ी और 10 हजार सीट हम लोग जीते." 

हिंसा प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा

उन्होंने बताया कि बीजेपी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है. इस दौरान वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. स्थितियों का जायजा लेंगे और घायलों से बातचीत करेंगे. मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे. इस दौरे के बाद राज्य में हिंसा की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी. 

क्षेत्रों का दौरा करने की अपील 

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि इससे पहले सतपाल महाराज आए थे उन्हें एयरपोर्ट के बाहर ही रोक दिया गया था. एक बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आए थे उन्हें भी बंगाल का दौरा नहीं करने दिया गया था. उन्होंने ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि दौरे पर आए चारों सासंदों को क्षेत्रों का दौरा करने दिया जाए. 

ममता बनर्जी का पलटवार 

वहीं, ममता बनर्जी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि "जब मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी? जब असम एनआरसी के कारण जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया? 2 साल के अंदर, करीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. 

ममता बनर्जी ने कहा, "ये बीजेपी की उकसाने वाली समितियां हैं, फैक्ट फाइंडिंग समितियां नहीं हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान इतने सारे लोग मारे गए. वे परिस्थितियों के शिकार हैं. मैंने पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है."

बीजेपी ने बनाई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 

दरअसल, जेपी नड्डा ने बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी. इसमें रविशंकर प्रसाद, सत्यपाल सिंह, राजदीप रॉय और रेखा वर्मा को शामिल किया गया है. कमेटी के चारों सदस्य इस वक्त हिंसा प्रभावित राज्य के दौरे पर हैं. 

ये भी पढ़ें: 

'उन्हें भी थैंक्यू, जिन्होंने...', बंगाल पंचायत चुनाव में TMC की बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget