एक्सप्लोरर

151 मौतों के बाद वायनाड पर मंडरा रहा एक और बड़ा संकट! डरा रहा अथिरापल्ली झरना, खतरनाक हो गया फ्लो

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भारी बारिश की वजह से भयानक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 से ज्यादा हो गई है. सैकड़ो लोग अभी भी लापता हैं.

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन की वजह से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. सेना और NDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य कर रही हैं.

केरल में अभी भी खतरा पूरी तरह से तला नहीं है. अथिरापल्ली झरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में झरने का प्रवाह देख कर किसी की भी रूह कांप सकती है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

राजा रामासामी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने अथिरापल्ली झरने का अभी का वीडियो और तीन साल पुराना वीडियो शेयर किया है. इन दोनों ही वीडियो में झरने का प्रवास बहुत अलग-अलग हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'केरल में बारिश के कारण उत्तरी केरल, वायनाड क्षेत्र में भारी भूस्खलन और बाढ़ आ गई है.20 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका.   

 

कोझिकोड जिले का एक और वीडियो आया था सामने

इससे पहले, उत्तरी केरल के कोझिकोड जिले का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बस चालक दोनों तरफ से तेज पानी से घिरा हुआ है और वाहन को पुल के ऊपर ले जा रहा है.क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि कैसे बारिश ने राज्य में तबाही मचाई है. बता दें कि वायनाड भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद राज्य में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर केरल सरकार सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. 

बचाव कार्य शुरू हुए

वायनाड में बचाव कार्य शुरू हो गए हैं. इससे पहले NDRF कमांडर अखिलेश कुमार ने अपने बयान में कहा था, 'अभी हम 10 मिनट में बचाव कार्य शुरू कर रहे हैं. यहां कई गांवों में हमारी टीम जा रही है. कई घरों में लोगों के फंसे होने की आशंका है. कल रात हमने करीब 70 लोगों को बचाया है. मौसम खराब होने के कारण हमें बचाव कार्य रात में रोकना पड़ा. अगर यहां आगे तेज बारिश होती है तो खतरा बढ़ सकता है. '

मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बात 

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हम सबने वायनाड की स्थिति को गंभीरता से लिया है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां जाने वाले हैं. हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पुनर्वास के लिए जुटे हुए हैं. यह बहुत बड़ी दुखद घटना है. यह राष्ट्रीय आपदा है और इसपर सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए. हमने यह मुद्दा कल राज्यसभा में भी उठाया था.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget