एक्सप्लोरर

असम की कोयला खदान में भरा पानी, 15 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Assam Coal Mine Water Flood: अधिकारियों का कहना है कि दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में एक कोयला खदान के अंदर पानी घुस गया जिससे कई मजदूर फंस गए.

15 Workers Trapped In Assam Coal Mine: असम में सोमवार (06 जनवरी, 2025) को कोयला खदान में पानी भर जाने से कई मजदूरों फंस गए. आशंका जताई जा रही है कि खदान में 15 मजदूर फंस गए हैं. हालांकि, ये आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. ये घटना दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि खदान में पानी घुस गया जिसकी वजह से मजदूर जमीन के अंदर फंस गए.

दीमा हसाओ के एसपी मयंक कुमार झा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में एक कोयला खदान के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. हम अभी सटीक संख्या नहीं बता सकते." घटना का पता चलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और टीमें फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए भरपूर कोशिश कर रही हैं. 

अचानक बढ़ गया वाटर लेवल

इंडिया टुडे एनई की रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में अचानक से पानी भर गया और इसकी वजह से मजदूरों को बाहर निकलने का समय नहीं पाया. फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि किस वजह से पानी खदान में भर गया लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि अंडरग्राउंड वाटर सोर्स में सेंध लगाने की वजह से अचानक पानी भर गया होगा. चश्मदीदों ने बताया कि वाटर लेवल तेजी से बढ़ने की वजह से अफरा-तफरी मच गई और भागने के रास्ते भी बंद हो गए.

जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली स्थानीय अधिकारियों ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बुलाया और साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया. खदान से पानी निकालने के लिए विशेष उपकरण लगाए गए और सहायता के लिए कई लोग लगाए गए. 

खतरों से खाली नहीं बचाव अभियान

अधिकारियों की अगर मानें तो बचाव अभियान जोखिम से भरा है क्योंकि पानी से भरी खदान की अस्थिर संरचना की वजह से इसके और ढहने का खतरा है. इससे बचाव दल के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है. इसके अलावा, पानी का प्रवाह लगातार जारी है, ऐसे में इसके रोकना और खदान में फंसे मजदूरों तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: 'सस्ती लेबर के चक्कर में अवैध बांग्लादेशियों को न दें नौकरी', हिमंत बिस्व सरमा की कॉरपोरेट घरानों से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget