एक्सप्लोरर

दिल्ली: पासवान ने केजरीवाल को चुनौती दी, कहा- आधिकारिक बैठकों में नल का पानी पिलाएं

दिल्ली के पानी की गुणवत्ता के संबंध में गलत रिपोर्ट देने के मामले में आम आदमी पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का इस्तीफा मांगा था. आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि पासवान से पूछे कि किसके उकसाने पर उन्होंने झूठ बोला.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पानी की गुणवत्ता को लेकर जारी राजनीति ने आज उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी कि दिल्ली का पानी सुरक्षित है तो आधिकारिक बैठकों में नल का पानी पिलाएं.  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिये गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतरे. इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की गुणवत्ता देश में सबसे खराब है. इसके बाद से ही नेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी है.

पानी शुद्ध है तो लोग आरओ क्यों लगा रहे हैं?- पासवान

पासवान ने कहा, ‘‘ उन्हें (केजरीवाल को) अपनी गलती स्वीकार कर दिल्ली के लोगों से माफी मांग लेनी चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि दिल्ली का पानी शुद्ध है तो उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में बीआईएस मानक अनिवार्य कर देने चाहिए. अगर बीआईएस के मानकों को पूरा करने वाले पानी खराब गुणवत्ता के पाए गए तो उपभोक्ता दिल्ली सरकार को अदालत में ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली जल बोर्ड का पानी शुद्ध है तो दिल्ली में अधिकतर लोग आरओ क्यों लगा रहे हैं?

पासवान ने कहा कि उपभोक्ता मामलों का मंत्री होने के नाते उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और पानी के नमूने केवल दिल्ली से नहीं पूरे देश से लिए गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘ वह क्यों निराश और अधीर हो रहे हैं? केजरीवाल एक गलती को छुपाने के लिए कई और गलतियां कर रहे हैं. वह मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं. वह खुद राजनीति कर रहे हैं और हम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. मैं जमीन से जुड़ा नेता हूं. मैं दूसरों के मामले में दखल नहीं देता. लेकिन अगर कोई मेरे मामलों में दखल देगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा.’’

मेरी पार्टी एलजेपी तो दिल्ली में चुनाव भी नहीं लड़ती- पासवान

पासवान ने कहा, ‘‘ हम कैसे राजनीति कर रहे हैं? मेरी पार्टी एलजेपी तो दिल्ली में चुनाव भी नहीं लड़ती.’’ पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पर सवाल उठाने के लिए भी केजरीवाल की आलोचना की. बीआईएस एक स्वायत्त निकाय है, जिसने विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के लिए लगभग 25,000 गुणवत्ता मानक तय किए हैं. पासवान ने कहा कि बीआईएस और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के तकनीकी अधिकारियों वाली एक समिति का जल्द गठन किया जाना चाहिए और इस महीने के अंत तक उसे राष्ट्रीय राजधानी के 70 जिलों और 140 वार्ड से पानी के नमूने लेने चाहिए.

क्या शुद्ध पानी की आपूर्ति केवल आप के सदस्यों के घर की जाती है-पासवान

राजनीति से जुड़े किसी शख्स के समिति में नहीं होने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पानी के नमूनों की जांच सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में की जानी चाहिए और इसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक होनी चाहिए. केजरीवाल द्वारा घोषित की गई 32 समितियों का अब तक गठन ना किए जाने पर पासवान ने हैरानी जतायी और अपनी ओर से इन समितियों के लिए बीआईएस के 32 अधिकारियों के नाम की एक सूची जारी की. पानी का नमूना एलजेपी के सदस्य के घर से लिए जाने के आरोप पर पासवान ने पूछा कि क्या शुद्ध पानी की आपूर्ति केवल आप आदमी पार्टी के सदस्यों के घर की जाती है.

इससे पहले दिल्ली के पानी की गुणवत्ता के संबंध में गलत रिपोर्ट देने के मामले में आम आदमी पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का इस्तीफा मांगा था. आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि पासवान से पूछे कि किसके उकसाने पर उन्होंने झूठ बोला और अपने आरोपों के जरिए दिल्ली को बदनाम किया.

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र में खत्म होगा सरकार का इंतजार, आज शिवसेना के साथ कांग्रेस-NCP की सरकार का हो सकता है एलान

Ind Vs Ban: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज से होगा शुरू, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

Viral: मुंबई के इस ऑटो में हैं वॉशबेसिन, मोबाइल फोन चार्जिंग और डेस्कटॉप मॉनिटर जैसी सुविधाएं, ये है वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget