एक्सप्लोरर

वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत में कहीं रोड़ा न बन जाए वक्फ विधेयक का मुद्दा, जानें कैसे?

Wayanad Bye Election : वायनाड लोकसभा सीट पर दावेदारी के लिए कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी मैदान में उतारा है. वही भाजपा ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Wayanad Bye-Elections : केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है. वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहा है. इस चुनाव में वक्फ विधेयक बिल का मुद्दा खूब चर्चा में छाया हुआ है. वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इस सीट से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में हैं, ऐसे में इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. 

कांग्रेस समर्थित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थित वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर रुख केरल में वायनाड लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में चर्चा का विषय बनकर सामने आ रहा है.

कैथोलिक चर्च ने वक्फ बोर्ड पर लगाया आरोप

वहीं, वायनाड लोकसभा सीट पर एक अच्छा प्रभाव रखने वाले कैथोलिक चर्च ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लाए विधेयक का समर्थन किया है. वहीं, चर्च ने वक्फ बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एर्नाकुलम जिले में चेराई और मुनाम्बम गांवों में कई पीढ़ियों से रह रहे ईसाई परिवारों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने गैर-कानूनी तरीके से दावा जताया है.

केरल विधानसभा में वक्फ कानून की रक्षा का प्रस्ताव पारित करने का लगाया आरोप

साइरो-मालाबार कैथोलिक चर्च समर्थित एक दैनिक अखबार ‘दीपिका’ ने सोमवार को प्रकाशित एक संपादकीय में यूडीएफ और एलडीएफ की जमकर आलोचना की. इसके साथ ही उनपर लोगों की पीड़ा न देखकर वक्फ कानून की रक्षा के लिए विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाया. आगे कहा गया कि मुनाम्बम में न्याय का वादा करने वाले लोग तिरुवनंतपुरम गए और यह कहते हुए एक प्रस्ताव पारित किया कि वक्फ कानून में छेड़छाड़ न की जाए.

जेपीसी के विचाराधीन प्रस्तावित विधेयक लोकतंत्र का उल्लंघन है

केरल विधानसभा ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र द्वारा वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था. प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के विचाराधीन प्रस्तावित विधेयक धर्म, संघवाद, धर्मनिरपेक्षवाद और लोकतंत्र के अधिकार और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

जेपीसी से पत्र लिखकर वक्फ कानून, 1995 में संशोधन का किया अनुरोध

इसी दौरान, केरल में साइरो-मालाबार कैथोलिक चर्च और केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के संबंध में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को पत्र भेजकर वक्फ कानून, 1995 में संशोधन के सुझावों का अनुरोध किया. बताया गया कि चर्चा ने जेपीसी से वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए अनुचित और अमानवीय दावों के कारण परेशानी झेल रहे एर्नाकुलम जिले के दो गांवों समेत देश के उन सभी लोगों की स्थिति देखते हुए विचार कर उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget