एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सिख व्यक्ति, हिंदू ट्रस्ट का जिक्र कर किस बात पर जताई आपत्ति?

दया सिंह ने कहा कि गैर-मुसलमानों को वक्फ के लिए दान करने से रोकना अपनी संपत्ति पर उनकी स्वयत्ता, अंतरात्मा की आजादी और धार्मिक अभिव्यक्ति को अनुचित तरीके से प्रतिबंधित करना है.

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार (16 अप्रैल, 2025) को सुनवाई करेगा. उससे पहले एक और रिट याचिका दाखिल की गई है. ये याचिका एक सिख ने दायर की है, जिनका नाम दया सिंह है. दया सिंह ने कानून की संवैधानिकता को चुनौती दी है और गैर-मुस्लिमों को वक्फ को संपत्ति दान करने से रोकने को उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है. उन्होंने हिंदू धार्मिक ट्रस्ट के स्वायत्त कानूनी दर्जे का जिक्र कर वक्फ में सरकार के हस्तक्षेप पर भी आपत्ति जताई है.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार दया सिंह गुरुग्राम के गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष हैं. वह अंतर-धार्मिक के समर्थक होने का दावा करते हैं और विभिन्न धार्मों के लिए चैरिटी करने का समर्थन करने का भी दावा करते हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि वक्फ कानून में बदलाव करके गैर-मुस्लिमों को वक्फ के तौर पर संपत्ति दान करने से रोकना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, जो संविधान में संरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि ये सिख धर्म में निहित एक प्रथा है, जो दान करने का समर्थन करती है.

दया सिंह ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड शेखावत साइकवाल के जरिए याचिका दाखिल की है. दया सिंह ने कहा, 'वक्फ संशोधन अधिनियम एक अनुचित वर्गीकरण प्रस्तुत करता है, जो सिर्फ धर्म के आधार पर किया गया है. यह गैर-मुस्लिमों को वक्फ के लिए दान करने से रोक कर संपत्ति पर उनकी स्वायत्ता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धार्मिक अभिव्यक्ति को अनुचित रूप से प्रतिबंधित करता है.' 

दया सिंह ने वक्फ संपत्तियों की देख-रेख राज्यों सरकारों के अंतर्गत किए जाने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि राज्स सरकारें दान को विनियमित करने की आड़ में किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उनके दान या भक्ति के स्वैच्छिक कार्यों को रोक नहीं सकती हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम मनमाना और संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष लोकाचार के विपरीत है.

दया सिंह ने कानून को मुस्लिमों के लिए भेदभावपूर्ण बताया. उन्होंने तर्क दिया कि हिंदू और सिखों की धार्मिक ट्रस्ट को स्वायत्त कानूनी दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यह कानून लाकर मुस्लिम वक्फ मामलों में सरकार के हस्तक्षेप को बढ़ा दिया गया, जो संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. उन्होंने वक्फ को संपत्ति दान करने के लिए कम से कम 5 साल की इस्लाम की प्रैक्टिस को जरूरी किए जाने पर भी आपत्ति जताई है.

 

यह भी पढ़ें:-
वक्फ एक्ट पर कानूनी लड़ाई शुरू, 10 पिटीशन पर आज होगी सुनवाई, इन पार्टियों ने दी है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget