एक्सप्लोरर

नीरव मोदी को वापस लाने पर हॉन्गकॉन्ग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं: विदेश मंत्रालय

रवीश कुमार ने बताया कि हॉन्गकॉन्ग के न्याय विभाग को इस बारे में आग्रह किया गया है कि वे हमारे औपबंधिक गिरफ्तारी के आदेश संबंधी आग्रह पर विचार करें. ‘‘हम हॉन्गकॉन्ग प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.’’

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी को हॉन्गकॉन्ग से लाने के संबंध में भारत सरकार वहां के प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमारे विदेश राज्य मंत्री ने संसद में लिखित उत्तर में कहा था कि नीरव मोदी हॉन्गकॉन्ग में है. हमने उसका आत्मसमर्पण कराने के संबंध में हॉन्गकॉन्ग के प्रशासन से आग्रह किया है.

रवीश कुमार ने बताया कि हॉन्गकॉन्ग के न्याय विभाग को इस बारे में आग्रह किया गया है कि वे हमारे औपबंधिक गिरफ्तारी के आदेश संबंधी आग्रह पर विचार करें. ‘‘हम हॉन्गकॉन्ग प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.’’ उन्होंने बताया कि हमारा हॉन्गकॉन्ग के साथ भगोड़ा अपराधियों के आत्मसमर्पण संबंधी समझौता है जो 1997 में हुआ था.

कुछ ही दिन पहले चीन ने कहा था कि हॉन्गकॉन्ग, भारत के उस आग्रह को मान सकता है जिसमें भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव-चोकसी को गिरफ्तार करने की बात कही गई है. पीएनबी मामले में एक दूसरे आरोपी मेहुल चोकसी को वापस लाने के बारे में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले भी साफ कर चुके हैं कि ऐसे मामलों में विदेश मंत्रालय का काम तब शुरू होता है जब इनकी स्थिति साफ हो और यह पता हो कि वे कहां हैं. गौरतलब है कि ऐसी खबरें है कि चोकसी अमेरिका में है.

यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री के ब्रिटेन दौरे के दौरान क्या धनशोधन मामले में भारत में वांटेड विजय माल्या के विषय को उठाया जाएगा, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पश्चिम यूरोप) के नागराज नायडू ने कहा कि भारत से जुड़े सभी विषय एजेंडे में है. उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध से जुड़े विषय काफी हद तक गृह मंत्रालय के तहत आते हैं और इस संबंध में गृह सचिव और गृह मंत्री स्तर की बातचीत जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget