एक्सप्लोरर

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामला: अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ तिहाड़ जेल की याचिका खारिज की

दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को राहत दी है.

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को राहत दी है. दरअसल क्रिश्चियन मिशेल को विदेश में अपने परिवार के सदस्यों और वकीलों से फोन पर बात करने के लिए दी गई समय सीमा को कम करने के अनुरोध वाली तिहाड़ केन्द्रीय जेल की याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया.

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए एक सप्ताह में 15 मिनट का समय दिया था. न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी को दी गई राहत में कटौती करने का कोई आधार नहीं है.

जेल अधीक्षक ने अदालत का रूख किया था और कहा था कि समय सीमा जेल नियमावली के अनुसार नहीं है और समय अवधि कम की जानी चाहिए. दुबई से प्रत्यर्पित मिशेल को पिछले वर्ष 22 दिसम्बर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था.

अदालत ने इससे पूर्व ईडी की हिरासत में रहने के दौरान मिशेल पर अपने वकीलों के साथ बैठक करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. ईडी के वकीलों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने दावा किया था कि पूछताछ के दौरान मिशेल ने ‘‘एक इतालवी महिला के बेटे’’ के बारे में बात की थी और कैसे वह देश का अगला प्रधानमंत्री बनने जा रहा है.

मिशेल को पांच जनवरी को ईडी मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. वह घोटाले से संबंधित सीबीआई मामले में भी न्यायिक हिरासत में है. ईडी ने जून, 2016 को मिशेल के खिलाफ अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया था कि उसे अगस्ता वेस्टलैंड से लगभग 225 करोड़ रुपये मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget