एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से बातचीत में पुतिन ने फेल किया पाकिस्तान का CHINA कार्ड, कर दिया ये बड़ा ऐलान

India Pakistan Tension: चीन आर्थिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में पाकिस्तान की मदद करता है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से बात कर भारत के साथ खड़ा रहने की बात कही है.

India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (5 मई 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है. पहलगाम में हुए हमले को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने फोन पर बात की. चीन ने इस मद्दे पर पाकिस्तान का साथ दिया है.

पुतिन ने स्वीकार किया पीएम मोदी का निमंत्रण

पाकिस्तान और चीन के संबंध गहरे हैं. आर्थिक मोर्चे या रक्षा क्षेत्र दोनों मामलों पर चीन, पाकिस्तान की मदद करता है. इस बीच पीएम मोदी ने इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन को आमंत्रित किया, जिसमे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है. रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया कि दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया.

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय नेता ने रूसी राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये भारत आने का निमंत्रण दिया है. इस निमंत्रण को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है.’’ इसमें कहा गया कि उन्होंने रूस और भारत के बीच संबंधों की रणनीतिक प्रकृति पर जोर दिया. बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच संबंधों पर किसी भी तरह के बाहरी प्रभाव से असर नहीं पड़ता है और ये सभी दिशाओं में आगे बढ़ते रहते हैं.

भारत के साथ खड़ा है रूस- पुतिन

रूस के सरकारी रेडियो वेस्टी एफएम की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया है कि रूस आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने में भारत के साथ खड़ा है. पीएम मोदी ने रूस के विक्टरी डे की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं.

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 7 से 10 मई तक रूस का दौरा करेंगे. मॉस्को में वह विजय दिवस परेड में भाग लेंगे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर रणनीतिक संवाद करेंगे. रूस ने विजय दिवस परेड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था, लेकिन यह तय हुआ था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. (एजेंसी इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget