एक्सप्लोरर

PAK रेंजर के बाद अब BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

India Pakistan Tension: बीएसएफ ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला है. उसके पास से कुछ रुपये और एक आईडी कार्ड मिला है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पाकिस्तानी युवक गुजरांवाला का रहने वाला है. उसके पास से कुछ रुपए और एक आईडी कार्ड मिला है. फिलहाल बीएसएफ और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. यह घटना 3 मई 2025 देर रात की है.

पाकिस्तानी रेंजर को BSF ने किया था गिरफ्तार

राजस्थान में इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने शनिवार (03 मई, 2025) को एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया था. उसी दिन देर रात को बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षा का सख्त पहरा है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार (4 मई 2025) को तीन अलग-अलग घटनाओं में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक ड्रोन, पिस्तौल का एक ढांचा और हेरोइन से भरा एक पैकेट जब्त किया. पहली घटना में लक्खा सिंह वाला गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात बीएसएफ कर्मियों ने एक खेत से पिस्टल फ्रेम और दो मैगजीन जब्त की.

पंजाब में BSF ने ड्रोन जब्त किया

इसके अलावा बीएसएसफ ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर जिले में महावा गांव के निकट तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 550 ग्राम हेरोइन से भरा एक पैकेट जब्त किया गया. अधिकारियों के मुताबिक पैकेट को सफेद कपड़े में लपेटा गया था और उसमें चमकने वाली दो पट्टियां लगी हुई थीं. पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में बीएसएफ ने तरनतारन जिले में मेहदीपुर गांव के पास एक खेत से एक ड्रोन भी जब्त किया.

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सैन्य छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका को लेकर 4 मई 2025 को दो लोगों को गिरफ्तार किया. डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि  दोनों कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी भेज रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget