एक्सप्लोरर

विस्तारा एयरलाइंस का एलान- दिसंबर तक 5 से 20 प्रतिशत कटेगी 40 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी

विस्तारा एयरलाइंस में 4000 से अधिक कर्मचारी हैं. विस्तारा के प्रवक्ता का दावा है कि कंपनी के करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों की सैलरी में कटौती नहीं होगी.

नई दिल्लीः एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने अपने कर्मचारियों को झटका देते हुए वेतन में कटौती की घोषणा की है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से विस्तारा की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है.

कंपनी ने करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों की सैलरी में इस साल दिसंबर तक पांच से 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है. बता दें विस्तारा के कर्मचारियों की संख्या 4,000 से अधिक हैं. विस्तारा के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हमारे करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं होगी.

विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है, ‘‘एक जुलाई, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक मैं वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती लूंगा. कर्मचारियों (पायलटों को छोड़कर) के मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है. स्तर 5 और 4, 2 के कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी. स्तर 3 और 2 के कर्मचारियों तथा स्तर 1सी, 3 के लाइसेंसधारी इंजीनियरों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी. वहीं स्तर एक में मासिक 50,000 रुपये या उससे अधिक सीटीसी वाले कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की जा रही है.

थेंग ने कहा कि पायलटों के मामले में जुलाई से दिसंबर 2020 तक उन्हें मासिक मूल उड़ान भत्ता 20 घंटे का मिलेगा. अप्रैल, तक विस्तारा के पायलटों को उड़ान भत्ता प्रति माह 70 घंटे का दिया जा रहा था. यह भत्ता पायलटों के वेतन का एक निश्चित हिस्सा है.

थेंग ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइंस अपने मूल नेटवर्क के 30 प्रतिशत से भी कम पर परिचालन कर रही है. कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते उसकी उड़ानों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से हमारा वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ है. मांग को कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंचने में समय लगेगा.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget