एक्सप्लोरर

विशाखापट्टनम के मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 की मौत, रेस्क्यू में जुटीं NDRF और SDRF की टीमें

Visakhapatnam Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं.

Visakhapatnam Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बड़ा हादसा हो गया. विशाखापट्टनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं. श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान मंदिर का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह गया. हादसे में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है.

विशाखापट्टनम के मंदिर में बुधवार सुबह चंदनोत्सव चल रहा था. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसी दौरान मंदिर का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौजूद हैं. राहत और बचाव अभियान चल रहा है. आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, सरकार ने बचाव कार्य तेज कर दिया है.''

एसडीआरएफ के जवान ने बताया कब-क्या हुआ -

एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया , "घटना में सात लोगों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए थे." यह हादसा सुबह 3.30 बजे और 4 बजे के बीच हुआ. हादसे से पहले काफी बारिश भी हुई थी. 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख -

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे के बाद दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, श्री वराह लक्ष्मीनरसिंह स्वामी के चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से सात भक्तों की मृत्यु होने की घटना ने मुझे व्यथित कर दिया. भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई इस घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. मैंने वहां की स्थिति के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है. घायलों को इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है. मैं समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें : 'घबराने की जरूरत नहीं, पाकिस्तान के पास परमाणु बम', नवाज शरीफ की बेटी मरियम की गीदड़ भभकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget