एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

क्या है अडाणी को नोटबंदी की जानकारी की पोल खोलने वाली लैंड डील का वायरल सच?

नई दिल्ली: क्या देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी को नोटबंदी की पहले से जानकारी थी? ये सवाल एक मैसेज उठा रहा है. मैसेज में एक लैंड डील का हवाला दिया जा रहा है. दावा है कि 8 नवंबर को अदाणी ने करोड़ों की लैंड डील की थी. क्या है अडाणी को नोटबंदी की जानकारी की पोल खोलने वाली लैंड डील का वायरल सच? कोई इन्हें पोर्ट किंग कहता है तो कोई बॉस बुलाता है. फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी का नाम है गौतम अडाणी. देश के बहुत बड़े उद्योगपति हैं गौतम अडाणी और उनका नाम देश के 11 वें सबसे अमीर शख्स के तौर पर दर्ज हो चुका है लेकिन गौतम अडाणी प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजदीकियों को लेकर सबसे पहले चर्चा में आए थे और विरोधियों ने दोनों की नजदीकियों को लेकर निशाना भी साधा था. नजदीकियों का ये फंसाना पुराना हो चुका है फिलहाल ताजा चर्चा नोटबंदी को लेकर है. उद्योपति गौतम अडाणी को चर्चा में लेकर आया है एक मैसेज. जो गंभीर आरोप लगा रहा है और नोटबंदी की जानकारी अडाणी को पहले से ही होने का दावा कर रहा है. मैसेज में क्या लिखा है महोबा जिले के चरखारी में नोटबंदी के एक दिन पहले अदाणी ने 15 करोड़ 55 लाख की जमीन चरखारी में खरीदी. इन्हें सोलर प्लांट के नाम से खरीदा गया. साफ लगता है कि अदाणी को नोटबंदी का पता था तभी एक दिन पहले ग्रुप ने ये काम किया. इन आरोपों को वजन देने के लिए मैसेज के साथ एक ब्योरा है. जिसमें जमीन खरीदने वाले और जमीन बेचने वाले का नाम पता लिखा हुआ है. करीब 13 हिस्स हैं और खरीदने वाले ग्रुप का नाम अडाणी ग्रुप लिखा हुआ है यही वजह है कि लोग इस मैसेज और मैसेज में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से रहे हैं लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई अडाणी को नोटबंदी की जानकारी थी? क्या जानकारी होने पर 15 करोड़ की लैंड डील हुई थी? क्या लैंड डील का जो कागज दिखाया जा रहा है वो सच्चा है? इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज ने इन दावों की पड़ताल की. लैंड डील का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज उत्तर प्रदेश के महोबा पहुंचा जहां सौदे का दावा किया जा रहा है. महोबा के चरखारी पहुंचने के बाद हम सबसे पहले सब रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंचे और वहां हमने ये जानने की कोशिश की रजिस्ट्री का जो कागज वायरल हो रहा है क्या वाकई वैसी कोई लैंड डील हुई है. यहां एबीपी न्यूज की पड़ताल में पता चला कि अडाणी ग्रुप ने यूपी के महोबा के चरखारी में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए तीन गांवों में जमीन खरीदी थी घुटबई, रायनपुर, और सबुआ इन तीन गांवों में 260 एकड़ जमीन खरीदी थी लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि जमीन खरीदने की ये प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू हो गई थी. जमीन सीधे अडाणी ग्रुप ने नहीं खरीदी. ग्रुप ने अलग-अलग कंपनियों के जरिए किसानों से ये जमीन खरीदी थी. जमीन बेचने वाले ऐसे ही एक किसान भी हमें मिले. यानि ये सच है कि प्रक्रिया बहुत पहले ही शुरू हो गई थी लेकिन ये जमीने सीधे अडाणी ग्रुप नहीं खरीद सकता था क्योंकि नियम ये कहता है कि 12 एकड से ज्यादा व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जमीन खरीदनी हो तो मंडल आयुक्त से इजाजत लेनी पड़ती है. इस इजाजत के लिए 24 मई को ही अडाणी ग्रुप ने प्रार्थना पत्र दे दिया था. adani114 अक्टूबर को इजाजत मिल गई . ये इजाजत मिलने के बाद सभी कंपनियों ने जमीन के जो छोटे-छोटे हिस्से खरीदे थे वो अडाणी ग्रुप की प्रयत्न डेवलपर्स को बेच दिए. हमारी पड़ताल में एक और बात सामने आई वो ये कि अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने प्रयत्न डेवलपर्स प्राइवेट कंपनी को जमीन बेची उसके स्टांप 8 नवंबर 2016 की दोपहर में खरीदे गए थे. 8 नवंबर को रात 8 बजे नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का एलान किया था. लेकिन अडाणी ग्रुप ने जो जमीन खरीदी उसकी रजिस्ट्री 8 दिन बाद 16 नवंबर 2016 को हुई थी खरीदी हुई जमीन पर काम भी शुरू हो चुका है. हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यूपी के महोबा में सोलर प्लांट के लिए अडाणी ग्रुप ने जमीन खरीदी थी लेकिन उसका नोटबंदी के एलान से कोई लेना-देना नहीं इसलिए जैसे इसे पेश किया जा रहा है वो गलत है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल मैसेज झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Results 2026 Winners LIVE: बंगाल से असम तक, कौन जीता कौन हारा, पढ़िए फुल विनर्स लिस्ट
बंगाल से असम तक, कौन जीता कौन हारा, पढ़िए फुल विनर्स लिस्ट
Kerala Election Results 2026 Live: केरल में कांटे की टक्कर, LDF 46 और UDF 45 सीटों पर आगे, काउंटिंग जारी
Live: केरल में कांटे की टक्कर, LDF 46 और UDF 45 सीटों पर आगे, काउंटिंग जारी
Assembly Election Results 2026: बंगाल में भाजपा-TMC के बीच कांटे की टक्कर, असम में रुझानों में कौन चल रहा आगे? जानें पांचों राज्यों के नतीजों का पहला अपडेट
बंगाल में भाजपा-TMC के बीच कांटे की टक्कर, असम में रुझानों में कौन चल रहा आगे? जानें पांचों राज्यों के नतीजों का पहला अपडेट
Election Results 2026 LIVE: बंगाल के रुझानों में TMC-BJP में फिर कांटे की टक्कर, असम में हिमंत की आंधी, तमिलनाडु में DMK को बढ़त
LIVE: बंगाल के रुझानों में TMC-BJP में फिर कांटे की टक्कर, असम में हिमंत की आंधी, तमिलनाडु में DMK को बढ़त

वीडियोज

West Bengal Election Results: वोटों की गिनती शुरू? | BJP | TMC | Mamata
Sansani: चुनावी रण का आखिरी काउंटडाउन ! | West Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | BJP
AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Baramati Bypoll Results: बारामती उपचुनाव का पहला रुझान आया सामने, NCP चीफ सुनेत्रा पवार ने बनाई बढ़त
बारामती उपचुनाव का पहला रुझान आया सामने, NCP चीफ सुनेत्रा पवार ने बनाई बढ़त
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
Petrol-Diesel Price: LPG की बढ़ गई कीमत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस क्यों? जानें सरकार की पॉलिसी
LPG की बढ़ गई कीमत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस क्यों? जानें सरकार की पॉलिसी
Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर में भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर, आवाजाही बंद
भागलपुर में भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर, आवाजाही बंद
Patriot BO Day 3 Worldwide: 'पैट्रियट' ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार
'पैट्रियट' ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार
Bidhannagar Election Result 2026: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
MLA Election Cost: विधायक का चुनाव लड़ने में कितना आता है खर्च, जानिए कितने बेलने पड़ते हैं पापड़?
विधायक का चुनाव लड़ने में कितना आता है खर्च, जानिए कितने बेलने पड़ते हैं पापड़?
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
Embed widget