एक्सप्लोरर

पत्तागोभी खाने से आंख में कीड़े पड़ने का वायरल सच

दावे के मुताबिक एक ऑपरेशन का वीडियो है और ऑपरेशन करने की नौबत इसलिए आई है क्योंकि पत्ता गोभी खाने के बाद एक कीड़ा आंख में पहुंच चुका है.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आंख के ऑपरेशन वाला 3 मिनट का एक वीडियो मौजूद है. इस वीडियो में आंख से एक सफेद रंग का लंबा कीड़ा निकल रहा है दावा है कि आंख तक ये कीड़ा पत्तागोभी खाने के बाद पहुंचा है. ये वीडियो वायरल सच तक पहुंचा तो एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. ये कीड़ा पत्तागोभी खाने से आंख में पहुंचा या नहीं ये जानना आपके लिए जरूरी है.

दावे के मुताबिक ये एक ऑपरेशन का वीडियो है और ऑपरेशन करने की नौबत इसलिए आई है क्योंकि पत्ता गोभी खाने के बाद एक कीड़ा आंख में पहुंच चुका है. वायरल वीडियो में डॉक्टर आंख से कीड़ा निकालने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं. वीडियो में करीब डेढ़ मिनट बीतने के बाद सफेद रंग का एक बहुत बड़ा सा कीड़ा बाहर निकलते हुए दिखाई देता है. कुछ देर तक इंतजार होता है और जब ये कीड़ा पूरी तरह आंख की सतह पर आ जाता है तो उसे खींच कर बाहर निकाला जाता है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने आंख से कीडा निकाला. पत्ता गोभी वाला ये कीड़ा शरीर के किसी भी अंग में दाखिल हो सकता है. पता गोभी का बहिष्कार करें, अपने लिए ना सही, अपने बच्चों और परिवार के लिए. एक सब्जी नही खाएंगे तो कोई नुकसान नही होगा. किसानों से भी विनम्र विनती है पता गोभी उगाना बन्द कर दें ताकि आपको भी इसके न बिकने से होने वाला नुकसान ना हो.

पत्तागोभी खाने से आंख में कीड़े पड़ने का वायरल सच

वायरल वीडियो की पड़ताल इंटरनेट पर जब आंख से कीड़े निकलने वाले इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई तो हमें यूट्यूब पर वायरल वीडियो इस नाम से मिला. 20 सेंटीमीटर लंबा कृमि आंख से निकला, पहली बार कैमरे में कैद हुआ. इस वीडियो को इंडिया वीडियो डॉट ओआरजी नाम के यूट्यूब के आधिकारिक पेज से 2013 में अपलोड किया गया था और कृमि जिसे अंग्रेजी में व़ॉर्म कहते हैं उसका नाम लोआ-लोआ बताया जा रहा था.

CDC यानि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी मिली. CDC अमेरिका का पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट है जो वहां के स्वास्थ विभाग के अंतर्गत काम करता है. CDC की वेबसाइट पर लोआ-लोआ नाम के कृमि के बारे में विस्तार से बताया गया है. वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक-

लोआ-लोआ (आई वॉर्म)

लोआ-लोआ को अफ्रीकन आई वॉर्म के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये ज्यादातर पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के रेनफॉरेस्ट में पाए जाते हैं और वहां करीब 29 मिलियन यानि 2 करोड़ 90 लाख लोगों को लोआ-लोआ के इंफेक्शन से प्रभावित होने का खतरा रहता है.

आंखों में पाए जाने वाले कीड़े आंख के पीछे की मांसपेशियों में रहते हैं. ये कच्ची सब्जियों से जैसे अगर पत्तागोभी ठीक से साफ ना हो. नॉन वेज चीजों को अगर ठीक से पकाया ना गया हो तो. जानवरों के जो कीड़े होते हैं वो हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं. इसको cysticercosis कहते हैं जिसमें कीड़ा शरीर के अंदर जाकर बैठ जाता है. ये दवा से ठीक हो जाता है, इसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती.

डॉक्टर का कहना था कि पत्तागोभी या दूसरी कच्ची सब्जी और कम पकी चीजों के जरिए जो कृमि या कीड़े शरीर में जाते हैं उनको निकालने के लिए ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती वो सिर्फ दवा से ठीक हो जाते हैं.

अब सवाल ये है कि क्या ये अफ्रीका में पाया जाने वाला लोआ-लोआ ही है? इसका जवाब मिला गंगाराम अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर अतुल गोगिया से. वीडियो में दिख रहा लोआ-लोआ वॉर्म है जो lymphatic सिस्टम को अटैक करता है. ये आंखे और स्किन में जा सकता है. सर्जरी के जरिए इस वॉर्म को आंख या स्किन से निकाला जा सकता है लेकिन lymphatic सिस्टम से हटाने के लिए दवाई की जरूरत होती है. किसी भी देश का कोई व्यक्ति अगर अफ्रीका के ऐसे इलाके में जाता है जहां डियर फ्लाई उसे काट ले तो लोआ-लोआ कृमि डियर फ्लाई के जरिए इंसान के खून में घुस जाता है.

पत्तागोभी खाने से आंख में कीड़े पड़ने का वायरल सच

ABP न्यूज की पड़ताल में पता चला वायरल वीडियो में आंख के ऑपरेशन से जो कीड़ा निकल रहा है उसका नाम लोआ-लोआ है जो मैंगो फ्लाई या डियर फ्लाई नाम के कीड़े के काटने से इंसानों के शरीर में पहुंचता है. ये कीड़ा पत्तागोभी या किसी सब्जी के जरिए शरीर में नहीं जाता. पत्तागोभी और सब्जियों के कीड़े अलग तरह के होते हैं जो अगर शरीर में चले जाए तो उनको हटाने के लिए दवा की जरूरत होती है, किसी सर्जरी की नहीं. ऐसे में आंख के ऑपरेशन में निकलते कीड़े का ये वीडियो सच है लेकिन इसे पत्तागोभी से जोड़कर किया जा रहा दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget