एक्सप्लोरर

क्या है किराए पर मिलने वाली पुलिस चौकी का वायरल सच?

ये बात खटकने वाली है कि आखिर पुलिस चौकी में एक भी पुलिसकर्मी क्यों नहीं दिख रहा?आखिर पुलिस चौकी का इतना बुरा हाल कैसे हो सकता है? पुलिस चौकी की देखरेख क्यों नहीं की गई है?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस चौकी को किराए पर चढ़ा दिया गया है. सोशल मीडिया पर हर तरफ इस तस्वीर की चर्चा हो रही है. क्या है दावा? दावा है कि बस्ती जिले के हर्रैया इलाके की पुलिस चौकी को किराए पर चढ़ा दिया गया है. रात को यहां एम्बुलेंस चालक सोते हैं और दिन में पुलिस चौकी लगती है. इतना ही नहीं, दावा ये है कि चौकी को एम्बुलेंस चालकों को किराए पर देकर पुलिस हर महीने ऊपरी कमाई कर रही है. इस दावे से नाराज लोग फेसबुक पर लिख रहे हैं, ‘’जब पूरा कानून ही ठेके पर उठा हुआ है तो चौकी किराए पर उठ जाए, कोई बड़ी बात है क्या?’’ सच का पता लगाने जब एबीपी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया इलाके पहुंचा तो पता चला कि वायरल तस्वीर हर्रैया के महुघाट चौराहे पर बनी पुलिस चौकी की है. इमारत में सबसे ऊपर पुलिस चौकी लिखा हुआ था, लेकिन बाकी का लिखा मिट चुका था. ऐसा लग रहा था जैसे बहुत वक्त से इमारत की देखरेख नहीं हुई है. दोनों दरवाजों पर ताला लटका था और आसपास कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. ये बात खटकने वाली थी कि आखिर पुलिस चौकी में एक भी पुलिसकर्मी क्यों नहीं दिख रहा?आखिर पुलिस चौकी का इतना बुरा हाल कैसे हो सकता है? पुलिस चौकी की देखरेख क्यों नहीं की गई है? क्या है किराए पर मिलने वाली पुलिस चौकी का वायरल सच? दो साल से यहां एंबुलेंस वाले आते हैं- स्थानीय लोग स्थानीय लोगों से जब वायरल तस्वीर और उसको लेकर किए जा रहे दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘’पुलिस चौकी है तो लेकिन पुलिसवाले बैठते नहीं है. ताला भी उन्हीं का लगा है, लेकिन कोई भी खोल सकता है.’’ उन्होंने बताया, ‘’पुलिस चौकी किराए पर है या नहीं ये मालूम नहीं है, लेकिन रोज शाम को दो एंबुलेंस आती है और यहां पर लोग सोते हैं. दो साल से यहां एंबुलेंस वाले आते हैं.’’ एएसपी नरेन्द्र सिंह ने बताई चौंकाने वाली बात पुख्ता जानकारी के लिए जब एएसपी नरेन्द्र सिंह से इस दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘’वहां पर पुलिस विभाग की कोई चौकी नहीं है, वो सरकारी जमीन है.  जनसहयोग से एक दो कमरे चेकिंग और बरसात से बचने के उद्देश्य से बनाए गए हैं.’’ उन्होंने आगे बताया, ‘’इमारत जर्जर और खतरनाक हो गई है. कोई पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए भी नहीं जाता. इस जर्जर भवन में कोई भी बैठ सकता है और रुक सकता है.’’ क्या एंबुलेंस वालों से रुकने का पैसा लिया जाता है? क्या एंबुलेंस वालों से रुकने का पैसा लिया जाता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘’ऐसा कुछ भी नहीं है, किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाता. ना तो हमारा भवन है ना ही पुलिस विभाग का. हो सकता है एंबुलेंस वाले कभी रुक गए हों. किराए वाली बात नहीं है. उसकी चाभी भी पुलिस के पास नहीं है.’’ क्या है किराए पर मिलने वाली पुलिस चौकी का वायरल सच? झूठा साबित हुआ है दावा पड़ताल में सामने आया कि तस्वीर में दिख रही इमारत अस्थाई पुलिस चौकी थी जिसका अब इस्तेमाल नहीं होता है. कोई भी आकर इमारत में रुक सकता है. रुकने के लिए किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाता. इसलिए हमारी पड़ताल में पुलिस चौकी के किराए पर चढ़ने वाला झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget