एक्सप्लोरर

क्या है नागा साधु को पीटने वाले मुस्लिम युवकों के दावे का वायरल सच

उत्तराखंड के देहरादून से 1 मिनट 26 सेकेंड के एक वायरल वीडियो के जरिए दावा हो रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने नागा साधुओं की पिटाई की.

नई दिल्लीः एक वीडियो जिसे सांप्रदायिक रंग देकर पेश किया जा रहा है और इसके जरिए दावा हो रहा है कि उत्तराखंड के देहरादून में कुछ मुस्लिम युवकों ने नागा साधु की पिटाई की. वायरल सच में आज उसी वीडियो की पड़ताल की जाएगी. क्या है वायरल वीडियो उत्तराखंड के देहरादून से 1 मिनट 26 सेकेंड के एक वायरल वीडियो के जरिए दावा हो रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने नागा साधुओं की पिटाई की. दावा है कि मुस्लिम युवक एक नागा साधु का अपमान कर रहे हैं. वीडियो में सड़क पर किनारे कई लोग खड़े दिखते हैं उन्हीं लोगों के बीच एक युवक डंडे से किसी की पिटाई करता दिखता है. दावा है कि पिट रहा व्यक्ति एक नागा साधु है और पीटने वाला युवक मुसलमान. वायरल वीडियो आगे बढ़ता है तो युवक सड़क पर नीचे बैठे कथित नागा साधु के बाल पकड़े नजर आता है. आसपास से लोग गुजर रहे हैं लेकिन कोई भी पीट रहे युवक को रोकता नहीं है. क्या है नागा साधु को पीटने वाले मुस्लिम युवकों के दावे का वायरल सच वीडियो के साथ वायरल हो रहे मैसेज में लिखा जा रहा है- न हिन्दू मुस्लिम करते हैं, न ही मजहबी दंगे फैलाते हैं, ये बेफिक्र जीते हैं और मांगकर खाते हैं. ये देश को अपना घर और हर मानव को ईश्वर की संतान समझते हैं. फिर भी इन्हें पीटा जा रहा है क्योंकि ये हिन्दू नागा साधु हैं और ये देश के बेरोजगार मुसलमान हैं. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या वाकई किसी मुसलमान ने नागा साधु की पिटाई की है और वीडियो में पीट रहा युवक मुसलमान और पिटने वाला नागा साधु है? क्या सिर्फ हिंदू होने की वजह से नागा साधु की पिटाई की गई ? सोशल मीडिया पर हिंदू बनाम मुस्लिम बनाकर पेश किया जा रहा ये वीडियो कब का है? वायरल सच की पड़ताल हमारी पड़ताल में सबसे पहले पता लगा कि वायरल वीडियो उत्तराखंड के देहरादून के पटेलनगर इलाके का है. देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पिटाई की घटना हुई है और इसी साल 24 अगस्त की है. लेकिन उन्होंने इस घटना के बारे में जो बताया वो हैरान करने वाला है. पिटने वाला शख्स नागा साधु नहीं बल्कि नकली वेष धरकर भीख मांगने वाला शख्स है.. निवेदिता कुकरेती के मुताबिक व्यक्ति सपेरा जाति का है जो नकली वेष रखकर भीख मांगते हैं. पिटाई वाले दिन व्यक्ति ने नागा बाबा का वेष धर रखा था. व्यक्ति ने नशे की हालत में एक लड़की से घर में घुसकर बदतमीजी की थी. लड़की के घरवाले ही इसे पकड़कर थाना लाए थे. मेडिकल में नशे की पुष्टि भी हुई है. एसएसपी ने इस बात से साफ इंकार किया कि वायरल वीडियो में जिसे पीटा जा रहा है वो नागा साधु है. उन्होंने ये भी साफ किया कि नकली वेश रखने वाला आरोपी अभी जेल में बंद है. बहरूपिये का नाम सुशील है. आरोपी सुशील देहरादून के धर्मावाला विकासनगर का रहना वाला है. इतना ही नहीं सुशील के पहले भी नशा करके ऐसी घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने ये भी साफ कर दिया कि पीटने वाले युवक मुसलमान नहीं थे बल्कि हिंदू ही थे. क्या है नागा साधु को पीटने वाले मुस्लिम युवकों के दावे का वायरल सच वायरल सच की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो में पिट रहा व्यक्ति नागा साधु नहीं बल्कि सुशील नाम का बहरूपिया है. आरोपी सुशील ने एक घर में घुसकर एक लड़की से बदसलूकी की कोशिश की थी. लड़की के घरवालों ने आरोपी सुशील को पीटा और उसे थाना ले गए. फिलहाल आरोपी सुशील लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद है. आरोपी को पीटने वाले युवक मुसलमान नहीं हिंदू थे. इसलिए देहरादून पुलिस से बातचीत के आधार पर नागा साधु को पीटने वाले मुस्लिम युवकों का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget