एक्सप्लोरर

इस वीडियो के जरिए गंगा के सीधे स्वर्ग पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जानें सच्चाई

दावे के मुताबिक गंगा के स्वर्ग की यात्रा की तस्वीरें उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद से आई हैं जहां बादल गंगा को लेने पहुंचे हैं.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर ताजा-ताजा पहुंचे एक वीडियो के जरिए दावा हो रहा है कि इलाहाबाद में गंगा सीधे स्वर्ग पहुंच गई है. दावे के मुताबिक गंगा के स्वर्ग की यात्रा की तस्वीरें उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद से आई हैं जहां बादल गंगा को लेने पहुंचे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में वायरल वीडियो में नदी पर गोल-गोल घूमता पानी दिखाई देता है. ऐसा लग रहा है जैसे किसी बरतन में खौलता पानी रख दिया गया हो और पानी भाप बनकर आसमान की तरफ जा रहा हो. पानी पूरी ताकत से ऊपर की तरफ जा रहा है और देखते ही देखते ऊपर घने बादलों में खो रहा है. सोशल मीडिया पर दावा है कि इस सफेद रेखा के रास्ते गंगा सीधे स्वर्ग जा रही है. वीडियो के साथ लोग लिख रहे हैं कि 'इलाहाबाद के संगम में गंगा से बादल पानी ले जाते हुए, यह पहली बार हुआ है. यह 24 जुलाई 2018 की शाम को हुआ, प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखें.'

इस वीडियो के जरिए गंगा के सीधे स्वर्ग पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जानें सच्चाई

वायरल वीडियो की पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो इलाहाबाद ही नहीं बल्कि पटना के नाम से भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इंटरनेट पर इस वीडियो को ढूंढने पर जानकारी मिली कि ऐसी घटना महाराष्ट्र के पुणे में 10 जून को घटी थी.

8 जून की तारीख में पुणे के नाम पर जो तस्वीरें मिली उनसे पता चला कि जमीन से आसमान की तरफ जाने वाला ये पानी इलाहाबाद का नहीं बल्कि पुणे का है. दरअसल महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के बीच पुणे के रणमाला गांव में 8 जून को चक्रवात दिखाई दिया था. लगभग डेढ़ से दो मिनट तक चले इस चक्रवात की वजह से करीब एक किलोमीटर के दायरे में तबाही हुई थी. हालांकि, इस तबाही की वजह से जान का नुकसान नहीं हुआ था. चक्रवात के बाद तेज बारिश भी हुई थी. इस घटना के बाद जांच के लिए पहुंची सेंटर फॉर सिटिजन साइंस की टीम ने इसे टॉरनेडो नाम दिया था

टॉरनेडो क्या होता है? बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के असोसिएट प्रोफेसर केपी गोस्वामी ने वायरल वीडियो में दिख रही घटना के बारे में बताया. प्रोफेसर केपी गोस्वामी ने वीडियो में दिख रही घटना को टॉरनेडो नाम देने से इंकार कर दिया और बताया कि टॉरनेडो पृथ्वी से संबंधित घटना है. टॉरनेडो स्पैनिश शब्द है जिसका अर्थ बवंडर है. वायरल वीडियो में दिख रही घटना का दूर-दूर तक टॉरनेडो से लेना-देना नहीं है. टॉरनेडो गर्म और ठंडी हवा के अचानक मिलने से होता है और टॉरनेडो प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्र या ऑस्ट्रेलिया के आसपास होता है.

वायरल वीडियो में हो रही घटना क्या है ये भूगर्भ के अंदर होने वाली सामान्य घटना है. पृथ्वी में जैसे-जैसे नीचे जाते हैं तापमान बढ़ता है और नीचे के तापमान से पानी का संपर्क तेज हो गया है. उस संपर्क में कहीं दरार में कोई प्वांइट बना है. इस प्वांइट से जलवाष्प तेजी से निकल रही है, ज्यादा नीचे से आने की स्थिति में ये भूकंप की वजह बन सकता है. वीडियो में जो दिख रहा है वो ये पूरा जियोलॉजिकल घटनाक्रम है. नीचे वायुमंडल का घनत्व ज्यादा होता है और हल्की गैस जब भी निकलेगी वो तेजी से ऊपर जाएंगी, इसी के कारण से वाष्प हल्की होती है और सामान्य वातावरण में आने पर बेहद तेजी से ऊपर जाती है.

प्रोफेसर केपी गोस्वामी के मुताबिक ये एक भूगोलीय घटना है और उन्होंने इस घटना को टॉरनेडो नाम देने से इंकार किया है. इंकार इसलिए क्योंकि प्रशांत महासागर के आसपास होने वाली भूगोलीय घटना को ही टॉरनेडो कहा जाता है और वायरल वीडियो पुणे के मल्हार सागर डैम के पास का है. मल्हार सागर महाराष्ट्र की कर्हा नदी पर बना हुआ है.

इस वीडियो के जरिए गंगा के सीधे स्वर्ग पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जानें सच्चाई

हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सच साबित हुआ है लेकिन वीडियो का संबंध इलाहाबाद या पटना से होने का दावा झूठा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget