एक्सप्लोरर

जानें- एक मशहूर हीरोइन के होठों का वायरल सच

नई दिल्ली: प्लास्टिक सर्जरी के बाद एक हीरोइन को पहचानना मुश्किल हो गया है. वो चेहरा जो अपनी खूबसूरती और भोलेपन के लिए मशहूर था. लेकिन जो नई तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है उसके बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है. दावा है कि आयशा ने होंठों की सर्जरी करवाई लेकिन उनका चेहरा बिगड़ गया. क्या है आयशा टाकिया के होठों का सच सोशल मीडिया पर दावा है कि हीरोइन की प्लास्टिक सर्जरी के बाद उनका चेहरा इतना ज्यादा बदल चुका है कि पहचान पाना मुश्किल हो गया है. इसलिए हमने सबसे पहले आपको वो तस्वीरें दिखाई हैं जिनके बारे में चर्चा है ताकि आप फैसला कर सकें कि चेहरा बदला है या नहीं. हीरोइन का नाम है आयशा टाकिया 30 साल की आयशा टाकिया ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. आयशा सलमान खान के साथ वॉन्टेड फिल्म में नजर आई थीं. साल 2004 में आयशा टाकिया ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म टार्जन की थी. आयशा बॉलीवुड में और लोगों के बीच अपने भोलेपन और मासूम से दिखने वाले चेहरे के लिए मशहूर रही हैं. लेकिन ताजा चर्चा उनकी नई तस्वीर को लेकर है. r sbx 930 viral ayesha lips pkg p1 2502 ma.00_03_59_23.Still004 ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह सिर्फ उनके बदले हुए चेहरे को लेकर चर्चा हो रही है. हर शख्स आयशा टाकिया के बदले हुए चेहरे पर अपनी-अपनी राय दे रहा है. जैसे मुकद्दस ने लिखा है आयशा टाकिया ने ये साबित कर दिया है कि प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ बर्बाद करती है अभिषेक परिहार ने लिखा है हमारी सुंदर लड़कियां क्यों ऐसा करती हैं एक और चेहरा बर्बाद हो गया मेजल ने ट्वीट किया ये बेहद सोचा समझा अपनाया गया तरीका है, जिससे आयशा ने सबका ध्यान अपने चेहरे की तरफ खींच लिया. आयशा टाकिया की नई तस्वीर को लेकर चर्चा कितनी गर्म है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार को आयशा टाकिया ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रही थीं. यानि हर कोई आयशा के बारे में ही बात कर रहा था. आयशा टाकिया हाल ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट के लॉन्च के कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उनके बदले हुए चेहरे सबका सामने आया. आयशा टाकिया अपने पति फरहान आजमी के साथ पहुंची थीं. यहां आयशा सामान्य दिख रही थीं. साल 2009 में आयशा टाकिया आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर दिखाई दी थीं. आयशा का 3 साल का बेटा था. करीब 7 साल से फिल्मों से गायब आयशा के बारे में चर्चा ये भी है कि वो बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं और इस सवाल का जवाब भी आयशा ने दिया था. r sbx 930 viral ayesha lips pkg p1 2502 ma.00_04_17_16.Still005 सवाल यहां ये है कि आयशा टाकिया के चेहरे पर इतनी चर्चा क्यों है? है कि आयशा टाकिया ने होठों की सर्जरी करवाई है, लेकिन चर्चा करने वाले लोग कह रहे हैं कि आयशा का का पूरा चेहरा की बदला हुआ है. सिर्फ होठ की सर्जरी से चेहरा नहीं बदल सकता. आयशा टाकिया के चेहरे में क्या बदला है और क्या नहीं ये समझने के लिए एबीपी न्यूज कॉस्मेटिक सर्जन के पास पहुंचा. हमने उन्हें आयशा टाकिया की दोनों तस्वीरें दिखाईं और ये समझने की कोशिश की उनके चेहरे पर कहां पर क्या-क्या बदला है या जो बदलाव दिख रहा है वो सिर्फ होठों की वजह से ही है. हमने कॉस्मेटिक सर्जन से पहला सवाल पूछा कि क्या आयशा टाकिया ने सर्जरी करवाई है? जवाब- असल में सर्जरी नहीं हुई है. लिप इनहैंसमेंट हुआ है बदलाव सिर्फ होंठो में ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे में है.पहले चेहरा गोल था अब चेहरा थोड़ा लंबा लग रहा है. जब किसी को लगता है कि उनका चेहरा भारी है. तो चेहरे को बेहतर आकार देने के लिए ऐसा करते हैं. फिर हमने दूसरा और सबसे जरूरी सवाल पूछा कि आयशा के पहले और अब के चेहरे में कहां कितना फर्क आया है? जवाब- जो पहले सामान्य थे वो थोड़े बढ़े हुए लग रहे हैं. इस तरह के गालों को काफी ग्लैमरस माना जाता है. होंठो में भी काफी बदलाव हैं. होंठ अब ज्यादा भरे हुए लग रहे हैं. ठोडी को भी नुकीला बनाया गया है. चेहरे को लंबा लुक देने के लिए बदलाव नाक में दिख रहा है, लेकिन ये सर्जरी से नहीं हुआ है. ऐसा मेक-अप करके किया जा सकता है. कॉस्मेटिक सर्जन ने दो जरूरी बातें बताई पहली आयशा ने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है और दूसरी कि आयशा जब चाहे अपना पहले जैसा चेहरा वापस पा सकती हैं. आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम से उन लोगों को जवाब दिया है जो उनके बदले हुए चेहरे पर टिप्पणी कर रहे हैं. आयशा ने लिखा है- हम चाहे कुछ भी कर लें कितने भी अच्छे हो जाएं सबको पसंद नहीं आ सकते. आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि आयशा अपने नए लुक को लेकर बेहद खुश हैं और उन्हें इस तरह की सोशल मीडिया चर्चा से कोई फर्क नहीं पड़ता है. r sbx 930 viral ayesha lips pkg p3 2502 ma.00_09_43_16.Still001 एबीपी न्यूज का मानना है कि कोई हीरोइन हो या फिर कोई आम नागरिक खुद को लेकर कोई भी फैसला करने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन ऐसा करने पर ट्विटर और फेसबुक पर उसका मजाक बनाना ठीक नहीं है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल तस्वीर सच साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget