एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक की गाड़ी में 20 हजार करोड़ रुपये के नए नोट बरामद होने का सच!

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें दावा है कि बीजेपी विधायक की बोलेरो गाड़ी से 20 हजार करोड़ की रकम बरामद की गई है. दावा चौंकाने वाला है क्योंकि रकम काफी बड़ी है और एक बीजेपी विधायक की बताई जा रही है लेकिन क्या है चौंकाने वाले इस दावे का सच ये इसकी सच्चाई हमने जानने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर सुपर फास्ट एक्स्प्रेस की रफ्तार से ये तस्वीर शेयर की जा रही है. तस्वीर को शेयर करने वाले लिख रहे हैं, ''बीजेपी विधायक सुधीर गडगिल की बोलेरो कार से बरामद 20 हजार करोड़ के नए नोटों के बंडल ये साफ दर्शाते हैं कि इनको नोटबंदी के पहले रुपए भेज दिए गए थे.''

इस कहानी में तीन दावे हैं पहला कि पैसा बीजेपी विधायक सुधीर गडगिल का है. दूसरा बीजेपी विधायक की गाड़ी में 2 हजार के नए नोटों वाली 20 हजार करोड़ की रकम मिली है और तीसरा नोटबंदी से पहले ही विधायक को रकम भेज दी गई थी.

इस पूरे दावे का सच जानने के लिए हमने पहले ये जानने की कोशिश की सुधीर गडगिल नाम के बीजेपी में कोई विधायक हैं या नहीं. प़ड़ताल में पता चला कि सुधीर गडगिल महाराष्ट्र के सांगली से बीजेपी के विधायक हैं. यानि जो नाम बताया जा रहा है वो असली है और सही लेकिन जो कहानी बताई जा रही है वो कितनी सही है इसके लिए हमने महाराष्ट्र में आगे पड़ताल की.

हमारी पड़ताल में पता चला कि 14 नवंबर को महाराष्ट्र के परभणी से एक बोलेरो गाड़ी सांगली जा रही थी. उस गाड़ी की उस्मानाबाद के तुलजापुर शहर के पास रोक कर तलाशी ली गई. गाड़ी में से जो कैश मिला उसे जब्त कर लिया गया. लेकिन यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि गाड़ी से 6 करोड़ रुपए मिले थे 20 हजार करोड़ नहीं.

तस्वीर में गणेश गडगिल है और बीजेपी विधायक सुधीर गडगिल है, गणेश गडगिल सुधीर गडगिल के भाई हैं और सांगली अर्बन बैंक के चेयरमैन हैं. रकम जब्त होने के अगले ही दिन 15 नवंबर को गणेश गडगिल ने दावा किया था कि ये रकम उनके बैंक की है. और प्रेस रिलीज की कॉपी भी दिखाई.

आयकर विभाग के अधिकारी भी उनके बैंक की छानबीन कर चुके हैं. दरअसल जिस वक्त रकम जब्त की गई उस समय गाड़ी में बैंक का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं था लेकिन गणेश गडगिल का दावा है कि गाड़ी बैंक की थी और ड्राइवर के पास आडी थी. रकम से जुड़े सारे कागजात भी गाड़ी में थे.

गणेश गडगिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि बैंक की मराठवाड़ा के 6 जिले में 9 शाखाएं हैं. 8 नवंबर को 500-1000 के नोट बंद होने के बाद सभी शाखाओं में ये नोट जमा हुए. इनमें परभणी शाखा के 3 करोड़ रुपए थे और बाकी 3 करोड़ माजलगांव शाखा के थे. गणेश गडगिल का दावा है कि उन्हें इस मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है.

यहां आपको एक बात और साफ कर दें कि जो नोट जब्त किए गए वो 2 हजार के नए नोट नहीं बल्कि 500-1000 और 100 रुपए के नोट थे. यानि पहला दावा कि पैसा बीजेपी विधायक सुधीर गडगिल का है ये झूठ है क्योंकि पैसा सुधीर गडगिल के भाई गणेश गडगिल के सांगली अर्बन बैंक का है.

etx 930 viral bjp note pkg 1012 VSH.00_37_44_21.Still001

दूसरा दावा कि गाड़ी में 20 हजार करोड़ थे और 2 हजार के नए नोट थे ये भी झूठ है क्योंकि गाड़ी में सिर्फ 6 करोड़ रुपए थे और 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट थे.

जहां तक तीसरा दावा है कि नोटबंदी से पहले विधायक को रकम भेज दी गई ये बाकी दोनो दावे झूठे होने के साथ खारिज हो गया है. इसलिए हमारी पड़ताल में बीजेपी विधायक की बोलेरो गाड़ी में 20 हजार करोड़ रुपए मिलने वाली खबर झूठी साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget