एक्सप्लोरर

रोटोमैक घोटाले के आरोपी की अडाणी से रिश्तेदारी का वायरल सच

रिश्तों का कनेक्शन पेश करते इस चार्ट के मुताबिक कानपुर के पेन किंग विक्रम कोठारी रिश्ते में गौतम अडाणी के समधी लगते हैं. चार्ट में सबसे ऊपर साढ़े तीन हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का नाम है.

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक को साढ़े ग्यारह हजार का चूना लगाने वाले नीरव मोदी के बाद अब रोटोमैक पेन के विक्रम कोठारी पर भी घोटाले की स्याही पोतने का आरोप है. विक्रम कोठारी पर सात बैंकों के साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है.

एक चार्ट के जरिए सोशल मीडिया पर दावा सोशल मीडिया पर रोटोमैक घोटाले का अडाणी कनेक्शन पेश किया जा रहा है. दावा है कि पेन किंग विक्रम कोठारी की बेटी की शादी गौतम अडाणी के भतीजे से हुई है. इस रिश्तेदारी को साबित करने के लिए वॉट्सऐप पर एक चार्ट घूम रहा है.

क्या बता रहा है वायरल चार्ट? रिश्तों का कनेक्शन पेश करते इस चार्ट के मुताबिक कानपुर के पेन किंग विक्रम कोठारी रिश्ते में गौतम अडाणी के समधी लगते हैं. चार्ट में सबसे ऊपर साढ़े तीन हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का नाम है. चार्ट के मुताबिक विक्रम कोठारी की बेटी की शादी प्रणव से हुई है. प्रणव विनोद अडाणी का बेटा है और विनोद अडाणी उद्योगपति गौतम अडाणी के भाई हैं. यानि दावे के मुताबिक विक्रम कोठारी की बेटी की शादी गौतम अडाणी के भतीजे प्रणव अडाणी से हुई है.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल चार्ट और दावे की पड़ताल वायरल मैसेज में रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी की बेटी का रिश्ता प्रणव अडानी से जोड़ा जा रहा था. वायरल मैसेज में विक्रम कोठारी की बेटी का नाम तो नहीं था लेकिन बेटी की शादी जिससे हुई है उसका यानि प्रणव अडानी का नाम था. हमने इंटरनेट पर प्रणव अडानी के चेहरे और पहचान की तलाश की.

इंटरनेट पर प्रणव अडानी के बारे में ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि प्रणव अडानी, अडानी विलमर लिमिटेड नाम की कंपनी के एमडी यानी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. पड़ताल में आगे पता चला कि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के बड़े भाई का नाम विनोद अडानी है और विनोद अडानी के बेटे का नाम प्रणव अडानी है. इसका मतलब प्रणव अडानी गौतम अडाणी के भतीजे हैं.

एबीपी न्यूज़ विक्रम कोठारी की बेटी का नाम पता किया. हमें पता चला कि नम्रता कोठारी रोटोमैक घोटाले वाले विक्रम कोठारी की बेटी है. फेसबुक पर हमें नम्रता कोठारी का प्रोफाइल मिला. फेसबुक प्रोफाइल पर नम्रता का नाम नम्रता अडाणी लिखा हुआ था. प्रोफाइल पर उनकी और प्रणव अडानी की कई तस्वीरें साथ थीं. यहां ये साफ हो गया कि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के भतीजे प्रणव अडानी की शादी रोटोमैक घोटाला करने वाले विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता से हुई है.

इंटरनेट पर मौजूद तमाम सबूत शादी की गवाही दे रहे थे लेकिन सिर्फ इंटरनेट के भरोसे सच और झूठ की मुहर लगाना ठीक नहीं था. एबीपी न्यूज़ ने अपनी पड़ताल जारी रखी. पड़ताल में एबीपी न्यूज को विक्रम कोठारी के एक दोस्त मिले जिन्होंने विक्रम कोठारी और अडाणी परिवार के बीच रिश्तेदारी की पूरी कहानी नाम ना बताने की शर्त पर बताई.

क्या है कोठारी और अडाणी परिवार के बीच रिश्तेदारी पूरी कहानी? कोठरी के पार्टनर रहे एक बिल्डर ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि साल 2001 में विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता कोठरी की शादी अड़ानी समूह के गौतम अदानी के भाई विनोद के बेटे प्रणव अदानी के साथ हुयी. ये शादी अपने वैभव के लिए चर्चा में रही और गौतम अदानी से सम्बंध के बाद कोठरी का रूतबा और बढ़ गया, जिससे बैंक के बड़े अधिकारी धौंस में आ जाते थे.

क्या है वायरल सच की पड़ताल का नतीजा यानि ये सच है कि गौतम अडाणी के भतीजे से साढ़े तीन हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी की बेटी की शादी हुई. लेकिन जिस मकसद के साथ ये मैसेज सोशल मीडिया पर परोसा गया है वो गलत है क्योंकि अब तक की जांच में विक्रम कोठारी की बेटी या फिर उनके दामाद प्रणव अडाणी का नाम सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में खूनी दामाद का कहर, ससुर को देशी बंदूक से मारी गोली, शराब के नशे में सरेआम कत्ल
तमिलनाडु में खूनी दामाद का कहर, ससुर को देशी बंदूक से मारी गोली, शराब के नशे में सरेआम कत्ल
शादी के जोड़े में दी जान: दूल्हा बनने से कुछ घंटे पहले फंदे पर लटका युवक, हैदराबाद में सनसनी
शादी के जोड़े में दी जान: दूल्हा बनने से कुछ घंटे पहले फंदे पर लटका युवक, हैदराबाद में सनसनी
ट्रंप ने होर्मुज खोलने के लिए दिया अल्टीमेटम तो गुस्से से लाल हुआ ईरान, कहा- '47 साल में...'
ट्रंप ने होर्मुज खोलने के लिए दिया अल्टीमेटम तो गुस्से से लाल हुआ ईरान, कहा- '47 साल में...'
अरुणाचल में मुख्यमंत्री के परिवार की कंपनियों को 1270 करोड़ रुपए के ठेके दिए जाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच
अरुणाचल में मुख्यमंत्री के परिवार की कंपनियों को 1270 करोड़ रुपए के ठेके दिए जाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पागल और खतरनाक हो चुके हैं ट्रंप...', ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नेताओं का चढ़ा पारा, पढ़ें किसने क्या कहा?
'पागल और खतरनाक हो चुके हैं ट्रंप...', ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नेताओं का चढ़ा पारा, पढ़ें किसने क्या कहा?
दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
Explained: जब मिस्र ने बंद किया था सुएज कैनाल... US-ब्रिटेन की बदौलत नेहरू ने चुना था यह रास्ता? कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास?
जब मिस्र ने बंद किया था सुएज... नेहरू ने किसका दिया था साथ? कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित बोलीं- मेरे पास सबूत है
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित का छलका दर्द
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
बच्चे के दांत निकल रहे हैं और वह हो गया है चिड़चिड़ा? इन 5 तरीकों से कम करें उसका दर्द
बच्चे के दांत निकल रहे हैं और वह हो गया है चिड़चिड़ा? इन 5 तरीकों से कम करें उसका दर्द
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर, वीडियो वायरल
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर
Embed widget