एक्सप्लोरर

गडकरी की बेटी की शादी में 50 चार्टर्ड प्लेन पहुंचने का वायरल सच, देखिए

नई दिल्लीः 4 दिसंबर को देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की शादी थी. अब उसी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है. दावा है कि गडकरी ने अपनी बेटी की शाही शादी की और इस शादी में शामिल होने के लिए 50 चार्टर्ड प्लेन से मेहमान नागपुर पहुंचे थे. क्या है शादी में पहुंचे 50 चार्टर्ड प्लेन का सच हम आपको बताएंगे.

दावा तो ये भी है कि गडकरी की बेटी की शादी में 50 चार्टर्ड प्लेन नागपुर पहुंचे थे. लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई 4 दिसंबर की एक शादी के लिए नागपुर में 50 चार्टर्ड प्लेन ने लैंडिंग की थी?  फेसबुक पर शादी की वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं, ''गडकरी जी ही मोदी की नोटबंदी का धुआं उड़ा रहे हैं. आम आदमी बेटी की शादी 2.5 लाख में करने को मजबूर है. इन ढाई लाख के लिए भी उसे बैंक में रिरियाना पड़ रहा है. कागज की रसीदें दिखानी पड़ रही हैं. लेकिन ये सब नेताओं के लिए क्यों नहीं?''

इतना ही नहीं दावा ये किया जा रहा है कि इस शादी में 10 हजार मेहमानों का स्वागत हुआ और 50 चार्टर्ड प्लेन से मेहमान नागपुर पहुंचे. नोटबंदी के माहौल के बीच मंत्री की बेटी की शादी और शादी को लेकर किए जा रहे दावों की वजह से ये खबर सुर्खियों में है. कुछ लोग इस खबर का सच जानना चाहते हैं जबकि बहुत से लोग बिना सच जाने ही नतीजे तक भी पहुंच चुके हैं.

एबीपी न्यूज ने इन दावों की हकीकत जानने के लिए खबर की पड़ताल की. 4 दिसंबर को नितिन गडकरी की बेटी केतकी की आदित्य कासखेदिकर से शादी हुई. केतकी गडकरी की सबसे छोटी बेटी हैं. उनके पति आदित्य फेसबुक में काम करते हैं.

इस शादी में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई राज्य के मुख्यमंत्री, बाबा रामदेव, मोहन भागवत, उद्धव ठाकरे समेत राजनीति के कई बड़े चेहरे मौजूद थे. नितिन गडकरी खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री हैं तो उनकी बेटी की शादी में ऐसे चेहरों का दिखना स्वाभाविक है लेकिन यहां सवाल ये है कि शादी के लिए क्या 50 चार्टर्ड प्लेन नागपुर पहुंचे थे?

एबीपी न्यूज ने इस दावे की पड़ताल करनी शूरू की तो हमें सबसे पहले एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार की खबर मिली जिसमें लिखा था कि गडकरी की बेटी की शादी के लिए 50 चार्टर्ड प्लेन नागपुर पहुंचेंगे.

हमने खबर के बारे में थोड़ी और तहकीकात की तो हमें और एक ट्वीट मिला ये ट्वीट न्यूज एजेंसी एएनआई का था जिसमें गडकरी के दफ्तर के हवाले से इस दावे को खारिज किया गया था कि 50 चार्टर्ड प्लेन नागपुर नहीं पहुंचेंगे.

ये दोनों ट्वीट 4 दिसंबर की शादी से पहले के थे इसलिए सवाल ये है कि नागपुर 50 चार्टर्ड प्लेन पहुंचे या नहीं पहुंचे और पहुंचे तो कितने पहुंचे.

इन सवालों का जवाब ढूंढने एबीपी न्यूज निकला. इसके बाद हमने पड़ताल को आगे बढ़ाया और ये जानने की कोशिश की आखिर उस दिन कितने चार्टर्ड प्लेन नागपुर गडकरी की बेटी की शादी के लिए आए थे. सिविल एविएशन विभाग के सूत्रों से संपर्क करने पर हमें पता चला कि 4 दिसंबर को कुल 11 चार्टर्ड प्लेन नागपुर पहुंचे थे.

यहां ये कह पाना मुश्किल है कि कौन-कौन चार्टर्ड प्लेन से आया था? लेकिन कौन-कौन प्लेन से पहुंचा था वो जान लीजिए. गृह मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा रामदेव,उद्धव ठाकरे,महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष राव साहेब दानवे, सुभाष चंद्रा, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, रामाजी राव, हिंदुजा ब्रदर्स भी प्लेन से पहुंचे थे.

हमारी पड़ताल में साफ हुआ है कि नितिन गडकरी की बेटी की शादी में 50 नहीं बल्कि सिर्फ 11 चार्टर्ड प्लेन से मेहमान शादी में पहुंचे थे. इसलिए ये कहानी हमारी पड़ताल में झूठी साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget