एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: गुंडागर्दी, बूथ कैप्चरिंग की भेंट चढ़ा पंचायत चुनाव, हिंसा में 6 लोगों की हत्या

वोटों की गिनती 17 मई को होगी. 2019 में लोकसभा चुनाव के लिहाज इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है. ये चुनाव सिर्फ एक चरण में हो रहे हैं.

नई दिल्ली: लंबी कानूनी लड़ाई के बाद में आज पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे हैं लेकिन पूरा चुनाव हिंसा की चपेट में आ गया है. हिंसा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही अलीपुरद्वार में पांच पत्रकार भी घायल हुए हैं.

वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो सुबह 11 बजे तक 26% वोटिंग हुई है. वोटों की गिनती 17 मई को होगी. 2019 में लोकसभा चुनाव के लिहाज इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है. ये चुनाव सिर्फ एक चरण में हो रहे हैं.

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं आरोप दक्षिण 24 परगना जिले में सीपीएम कार्यकर्ता का घर जलाया गया है. कार्यकर्ता और उसकी पत्नी की हत्या की गई है. उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया है. दोनों ही घटनाओं में ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगे हैं.

ममता मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ कूच बेहार में पश्चिम बंगाल सरकार के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने बीजेपी कार्यकर्ताओँ को सबके सामने थप्पड़ मार दिया. मुर्शिदाबाद में तो कई मतदान केंद्रों पर मतपत्रों को तालाब में फेंक दिया गया, जिसके बाद उन केंद्रों पर वोटिंग कैंसिल कर दी गई.

हिंसा पर चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ''मतदान शुरू होने के तीन घंटे से भी कम समय में राज्य निर्वाचन आयोग को कई जिलों से हिंसा की शिकायतें मिलने लगी. आयोग ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है. उत्तर 24 परगना, बर्द्धवान, कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जिलों से हिंसा की रिपोर्टें मिली हैं.'' अधिकारी ने बताया कि इसी जिले के भानगर में पुलिस ने झड़पों के बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े. आयोग ने घटना के संबंध में पुलिस से एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

प्रशासन की ओऱ से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम की बात कही गई थी लेकिन हिंसक घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक आज 621 जिला परिषदों, 6,157 पंचायत समितियों और 31,827 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget