एक्सप्लोरर

Kolkata Violence: सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद कोलकाता के बेहाला में भड़की हिंसा, पुलिस वैन में लगाई आग

Kolkata Violence: पुलिस ने बताया कि हादसा होने के बाद कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, इसके बाद भीड़ बढ़ती गई और हिंसा शुरू हो गई. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

Kolkata Violence: कोलकाता के बेहाला में एक सड़क हादसे के बाद हिंसा की खबर सामने आई है. स्कूल जा रहे बच्चे की हादसे में हुई मौत के बाद लोग भड़क गए. उपद्रवियों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ के बीच पुलिस की उपद्रवियों से झड़प भी हुई है. फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. बताया गया कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जो लोग सड़कों पर हंगामा कर रहे थे उन्हें पुलिस ने खदेड़ा. 

पुलिस की गाड़ी में लगाई आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार (4 अगस्त) को सुबह स्कूल जाते वक्त एक बच्चे को एक लॉरी ने टक्कर मार दी. जिसमें बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डायमंड हार्बर रोड पर पुलिस की गाड़ी और सरकारी बस को आग लगा दी. 

बच्चे के पिता की हालत भी नाजुक
उपद्रवियों ने हादसे के बाद पुलिस पर एक्शन नहीं लेने के आरोप लगाया. पुलिस के मुताबिक इस सड़क हादसे में बच्चे के साथ उसके पिता भी घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा सुबह 6:30 बजे के करीब हुआ. हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ने को लेकर हंगामा किया और उसके बाद देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई. फिलहाल मौके पर पुलिसबल मौजूद है और हल्का बल इस्तेमाल करने के बाद हालात पर काबू पा लिया गया है. 

पुलिस के मुताबिक ये हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की तरफ पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और गाड़ियों में लगाई आग को बुझाया गया. 

ये भी पढ़ें: Nuh Clash: 31 जुलाई वाले दिन मंदिर के पास कैसे भड़की हिंसा? अरावली की पहाड़ियों से बरस रही थीं गोलियां, देखिए खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget