एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही जगह-जगह हिंसा, 10 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये आठ चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में शनिवार को 30 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ है. इस दौरान कई जगहों से हिंसा की घटनाओं की खबर आई. वहीं पहले चरण में करीब 80 फीसदी मतदान भी हुआ.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही जगह-जगह से हिंसा की खबरें आईं. 27 मार्च को मतदान के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं में कथित रूप से शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने दी है.

आफताब ने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सलबोनी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां कथित रूप से सत्तारूढ़ टीएमसी के समर्थकों ने सीपीएम उम्मीदवार सुशांत घोष के साथ धक्का-मुक्की कर उनकी कार पर पथराव किया था. वहीं पूर्वी मेदिनीपुर के कांठी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां कथित रूप से टीएमसी के समर्थकों ने बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी के छोटे भाई सोमेंदू पर हमला किया और उनकी कार क्षतिग्रस्त की.

पूर्व मेदिनीपुर में सबसे ज्यादा 82.51 फीसदी, इसके बाद झाड़ग्राम में 80.56 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 80.12 फीसदी, बांकुड़ा में 79.90 फीसदी और पुरुलिया में 77.07 फीसदी मतदान हुआ. हालांकि कुछ इलाकों में मतदान केन्द्र पर हुई हिंसा से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई.

EVM मशीनों में खराबी आने पर एक मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांठी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने ईवीएम मशीनों में कथित रूप से खराबी आने पर एक मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने माजना में मतदान केंद्र के बाहर सड़क बाधित की और आरोप लगाया कि वीवीपीएटी पर्चे में दिख रहा है कि उन्होंने जिस पार्टी के लिए मतदान किया है, उसके बजाए मत किसी अन्य पार्टी को पड़ा है.

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हालात को नियंत्रण में करने के लिए घटनास्थल पर केंद्रीय बलों के दस्ते को भेजा गया और बाद में वीवीपैट मशीन को बदला गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमी मिदनापुर जिले में एक रैली में दावा किया कि भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी की है और केन्द्रीय बलों के माध्यम से मतदाताओं को डरा रही है. इसके अलावा, बीजेपी और तृणमल पर मतदाताओं को भोजन के पैकेट, चाय और नाश्ता देकर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप लगे हैं.

ये भी पढ़ें- कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में 90% केन्द्रों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान, चुनाव आयोग को शुक्रिया पश्चिम बंगाल: ममता ने महिलाओं से कहा- BJP के बाहरी गुंडों का मुकाबला करछी से करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget