एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: ममता ने महिलाओं से कहा- BJP के बाहरी गुंडों का मुकाबला करछी से करें

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाहर से गुंडे लाने और लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप बीजेपी पर लगाया है. ममता ने महिलाओं से अपील की इन गुंडो का मुकाबला वो करछी जैसे रसोई के बर्तनों से करें.

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में लोगों को वोट देने से रोकने के लिए बाहर से गुंडे लाने का बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि इनका मुकाबला करछी जैसे रसोई के बर्तनों से करें.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पश्चिम मेदिनीपुर जिला में नारायणगढ़ और पिंगला में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार को गद्दार करार दिया. ममता ने आरोप लगाया कि इस परिवार का एक सदस्य राज्य में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होने से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात लोगों को नोट बांट रहा था.

पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की किस्मत सील हो जाएगी- ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, ‘‘कल, अधिकारी बंधुओं में एक को नोट बांटते देखा गया था. इलाके में महिलाओं ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने को कहा. उन्होंने 30 से अधिक गुंडों को भी (पुलिस के) हवाले किया, जिन्हें बीजेपी ने बाहर से मंगाया था.’’ ममता ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान (27 मार्च) के बाद भगवा पार्टी की किस्मत सील हो जाएगी. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘बीजेपी बंगाल के बाहर से उन स्थानों पर गुंडे ला रही है, जहां उसकी कुछ पकड़ है. मैं राज्य की महिलाओं से करछी लेकर बाहर आने और इनका मुकाबला करने का अनुरोध करूंगी.’’

चुनाव आयोग इस बात का ध्यान दे कि चुनाव निष्पक्ष हो- ममता बनर्जी

उन्होंने चुनाव आयोग से भी यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मतदान निष्पक्ष तरीके से हो. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) पर तंज करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के अमित शाह बंगाल में मतदान कराना चाहते हैं. चुनाव आयोग से मैं अनुरोध करती हूं कि उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और बगैर पक्षपात के हो.’’ ममता ने यह भी कहा कि वह पूरब मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में मीर जाफरों (गद्दारों) पर भी नजर रखी हुई हैं, जहां एक अप्रैल को चुनाव होना है.

गौरतलब है कि अधिकारी परिवार के तीन सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में तृणमूल कांग्रेस छोड़ दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया. इस परिवार की पूरब मेदिनीपुर में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है. ममता का नंदीग्राम में मुकाबला शुभेंदु से है, जो कभी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के करीबी नेता रहे थे.

यह भी पढ़ें.

West Bengal Election 2021 Voting LIVE: दिल खोलकर वोट कर रहा बंगाल, दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान

होली के दिन करनी हो यात्रा तो जानें कब से शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget