एक्सप्लोरर

MP: सड़क नहीं होने पर गर्भवती महिला को 8 किमी तक अस्थाई स्ट्रेचर पर पैदल लाए ग्रामीण, वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के गांव तक सड़क नहीं होने के कारण 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके परिजन आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर अस्पताल लेकर आए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं.

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव तक सड़क नहीं होने के कारण 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके परिजन आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर अस्पताल लेकर आए. घटना गुरुवार की है .इसके वीडियो में कुछ लोग जिले के खमघाट गांव से रानीकाजल तक कपड़े और बांस की डंडियों से बने अस्थाई स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला को कंधों पर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. महिला को कंधों पर लाने वाले ये लोग उसके परिवार के सदस्य और ग्रामीण थे.

ग्रामीणों में से एक राय सिंह ने बताया कि महिला को खमघाट से रानीकाजल के बीच आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर कंधों पर लाना पड़ा. सिंह ने बताया कि इसके बाद रानीकाजल से महिला को एंबुलेंस से पानसेमल अस्पताल पहुंचाया गया. सिंह ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से अपने गांव तक सड़क बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारे अनुरोध पर अब तक कार्रवाई नहीं की है. सड़क नहीं होने की वजह से वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं इसलिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है.’’ पानसेमल विकास खंड के चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ अरविंद किराड़े ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला के परिवार को उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित किया था.

डॉ किराड़े ने कही ये बात 

डॉ किराड़े ने कहा, ‘‘हालांकि, खामघाट से रानीकाजल तक मोटर वाहन चलने लायक सड़क नहीं होने के कारण महिला को उठाकर पैदल लाना पड़ा. महिला का पानसेमल अस्पताल में उपचार चल रहा है.’’ इस घटना के वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतुराज सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह संबंधित विभाग के साथ सड़क का मुद्दा उठायेंगे. सीईओ ने कहा, ‘‘वन गांवों में सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना एक मुख्य समस्या है. मैं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से बात करुंगा.’’

ये भी पढ़ें:

UP: जुलाई में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य, जानें- क्यों परेशान हैं लोग

प्रयागराज: मनकामेश्वर मंदिर की अनोखी पहल, सावन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद में मिलेंगे पौधे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget