एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः ग्राम प्रधान ने आतंकियों से की बच्चे की रिहाई की मांग, कहा- यह जिहाद नहीं, जहालत है

हमीद ने बताया कि आतंकवादियों ने उसे लोहे की छड़ और एके राइफल से मारा. उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के रूप में की गई है. वे पाकिस्तानी नागरिक थे.

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हाजिन इलाके में 12 वर्षीय एक लड़के को बंधक बना लेने के मामले में ग्राम प्रधान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पाकिस्तानी आतंकवादियों से बच्चे की रिहाई की अपील करते हुए इस कृत्य को 'जिहाद' नहीं बल्कि 'जहालत' बताते नजर आ रहे हैं. लड़के की बाद में हत्या कर दी गई. यह वीडियो उसकी हत्या किए जाने से पहले का है. हाजिन के मीर मोहल्ला के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस वीडियो में वह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों से आतिफ मीर (12 वर्षीय बच्चा) को रिहा करने की अपील कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना श्रीनगर से 33 किलोमीटर उत्तर में हुई, जहां आतंकवादियों ने बंदूक का डर दिखाकर बच्चे के घर में पनाह ली थी.

उन्होंने बताया कि आतंकवादी उसकी बहन का यौन उत्पीड़न करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले उसे भगाने में कामयाब रहे. इससे वे गुस्सा गए और उन्होंने आतिफ और उनके एक बुजुर्ग रिश्तेदार हमीद मीर सहित परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया.

परिवार के चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. स्थिति का आकलन करने के बाद पुलिस ने परिवार को बचाने का काम शुरू किया. आतंकवादियों के उनपर हमला करने तक उन्होंने उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया था.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमें पता था कि बच्चा और उसका एक रिश्तेदार अंदर ही है, इसलिए हमने गांव वालों से उनकी रिहाई की अपील करने को कहा था.'' कश्मीरी में बात करते हुए ग्राम प्रधान ने सबसे पहले आतंकवादियों से बच्चे की रिहाई की अपील की.

उन्होंने कहा, ''तुम्हें जो करना है करो...लेकिन यह जिहाद नहीं जहालत है. कृपया लड़के को छोड़ दें.'' पुलिस ने हमीद की पत्नी अकीका बेगम से भी अपील कराई थी. इस बीच, पुलिस कमरे में दाखिल हुई और हमीद को निकालने में कामयाब रही.

उन्होंने पुलिस से कहा, ''मैंने अपने भतीजे को बाहर लाने की पूरी कोशिश की. मैंने उनसे विनती की लेकिन उनपर कोई असर नहीं हुआ.''

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों पर दबाव बढ़ने से उन्होंने आतिफ की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने अभियान तेज कर दोनों पाकिस्तानियों को मार गिराया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी हाजिन मुठभेड़ में मारे गए.''

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 36 घंटे में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों की कायराना हरकत, बांदीपोरा में 12 साल के मासूम को बंधक बना की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget