एक्सप्लोरर

अपराधी विकास दुबे की मां ने कहा- वो मर भी जाए तो परवाह नहीं, जीजा बोले- एनकाउंटर कर दे पुलिस

विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा है कि जिसने जैसा किया है, वो वैसा भुगतेगा. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस जो चाहे वो करे.

नई दिल्ली: यूपी के कानपुर के चौबेपुर में पुलिस टीम पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे करीब 72 घंटे के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. अब विकास दुबे की मां सरला देवी ने भी कहा है कि वो मर भी जाए तो परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि विकास की वजह से बहुत बदनामी हुई है. उसने पुलिस को मारकर बहुत गलत किया. वहीं विकास के जीजा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जीवन जीने का अधिकार नहीं है, पुलिस को उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए.

विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा है कि जिसने जैसा किया है, वो वैसा भुगतेगा. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस जो चाहे वो करे. विकास के घर से उनका कोई मतलब नहीं है. सरला देवी ने बताया कि बहुत पहले विकास का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैरों में रॉड लगे होने से वो तेज़ भाग नहीं सकता. उन्होंने कहा कि विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है और उनपर जो कार्रवाई होगी, उन्हें उसपर कोई आपत्ति नहीं है. पुलिस को मारकर विकास ने गलत किया. इसलिए जैसा किया है उससे वो मर जाये तो भी परवाह नहीं.

कम से कम अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए था- सरला देवी

सरला देवी ने कहा कि पिता गांव में न जाने कैसे खाना खा रहे होंगे. उन्होंने कहा कि विकास के पास भी हथियार थे और गांव के उनके साथियों के पास भी थे. उन्होंने कहा कि उनकी संगत गलत हो गई थी. उन्होंने कहा कि विकास को कम से कम अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए था. विकास के 2 बच्चे हैं, जिनमें एक विदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा विकास की पत्नी के साथ रहता है.

कई राजनीतक दलों से थे अपराधी के संबंध

बता दें कि अब अपराधी का एक 2017 का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने पूछताछ के दौरान बीजेपी विधायक भगवती सागर से राजनीतिक संबंधों की बात कही है. हालांकि विधायक ने सभी आरोपों से इनकार किया है. इसके अलावा फरवरी मार्च के दौरान विकास दुबे एसपी नेता रजय बाजेपेई के यहां बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुआ था. उसके साथ कॉमेडियन अन्नू अवस्थी भी फोटो में दिख रहे हैं. इश पार्टी में बीजेपी के भी कई नेता शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें-

ICMR के दावे से उलट विज्ञान मंत्रालय ने कहा- 2021 से पहले कोरोना वैक्सीन आने की संभावना नहीं, बाद में पलटा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget