एक्सप्लोरर

अंदर की कहानी: पिछले साल लिख दी गई थी विजय रुपाणी के इस्तीफे की पटकथा, दो दिन पहले सब कुछ हुआ तय

Vijay Rupani Resignation: पिछले साल दिसंबर में पार्टी संगठन ने विजय रुपाणी के खिलाफ रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट के बाद तय हो गया था कि पार्टी मुख्यमंत्री बदलेगी.

Vijay Rupani Resignation: विजय रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा गुजरात के राज्यपाल को दिया है. वहीं माना जा रहा है कि विजय रुपाणी के इस्तीफे की पटकथा पिछले साल दिसंबर से ही शुरू हो गई थी. विजय रुपाणी के बदलाव की बात पिछले साल दिसंबर में ही हो चुकी थी. दरअसल, पिछले साल दिसंबर में पार्टी संगठन ने विजय रुपाणी के खिलाफ रिपोर्ट दी थी.

इस रिपोर्ट के बाद तय हो गया था कि पार्टी मुख्यमंत्री बदलेगी. विजय रुपाणी को तब बता दिया गया था कि आपके पांच साल पूरे होने के बाद पार्टी नया मुख्यमंत्री गुजरात में देगी. वहीं पिछले महीने 7 अगस्त को रुपाणी के पांच साल पूरे हुए थे. इसके बाद उनके जल्द इस्तीफे की बात एबीपी न्यूज़ को एक बड़े नेता ने बताई थी, लेकिन उच्च स्तर पर लगातार बातचीत जारी रही और एक बार तो ऐसा लगा कि विजय रुपाणी अपने आप को सीएम पद पर बचा लेंगे.

हालांकि आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने दो दिन पहले ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष को गांधीनगर भेजकर इस्तीफे का समय और तारीख तय करवा दी और अब विजय रुपाणी गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये परंपरा रही है कि समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है उसे पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं.

कौन होगा नया सीएम?

गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं. सीएम पद के लिए संभावित चेहरों में सबसे आगे मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, नितिन पटेल और सीआर पाटिल का नाम है. फिलहाल गांधीनगर में बीजेपी मुख्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल एक बैठक कर रहे हैं. इस बैठक के बाद विधायक दल की बैठक के समय और तारीख पर आखिरी मुहर लग जाएगी.

यह भी पढ़ें:
Gujarat New CM: विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी गुजरात के सीएम की कुर्सी? जानिए मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे
Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget