एक्सप्लोरर

माल्या प्रकरण में पीएम मोदी, जेटली और सीबीआई की भूमिका की जांच हो: कांग्रेस

माल्या ने गत बुधवार को कहा कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था और बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने विजय माल्या प्रकरण को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीबीआई की भूमिका की अदालत की निगरानी में 'स्वतंत्र जांच' होनी चाहिए. पार्टी ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार में चार वर्षों के दौरान 23 घोटालेबाज देश का 54 हजार करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग गए.

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'जिस प्रकार घोटालेबाज भाग रहे हैं. उससे अब लोग कहने लगे हैं कि हमें तो अपने चौकीदार ने लूटा, गैरों में कहां दम था. हमारी किश्ती वहीं डूबी जहां पानी कम था.' उन्होंने आरोप लगाया, 'यह आम आदमी की सरकार नहीं, बल्कि भगोड़ों की सरकार है. भाजपा घोटालेबाजों का चोर दरवाजा बन गयी है.अब जनता पूछ रही है कि इस चोर दरवाजे पर ताला कौन लगाएगा.'

शेरगिल ने कहा, 'प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की निगरानी में 23 भगोड़े भागे और 54 हजार करोड़ रुपये लूटकर ले गए. प्रधानमंत्री काला धन वापस लाने का वादा करके आये थे, लेकिन काला धन तो आया नहीं, उल्टा देश का पैसा बाहर चला गया.'

उन्होंने कहा, 'विजय माल्या मामले की स्वतंत्र जांच हो. प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और सीबीआई की भूमिका की जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही 23 भगोड़ों की जांच होनी चाहिए.' एक सवाल के जवाब में शेरगिल ने कहा कि 'हम यह स्वतंत्र जांच अदालत की निगरानी में चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आकर इस मामले पर अपने मन की बात करनी चाहिए.

माल्या के दावे के बाद से कांग्रेस इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगातार निशाना साध रही है. दरअसल, माल्या ने गत बुधवार को कहा कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था और बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी.

उधर, वित्त मंत्री जेटली ने माल्या के बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने 2014 के बाद उसे कभी मिलने का समय नहीं दिया था. जेटली ने कहा कि माल्या राज्यसभा सदस्य के तौर पर हासिल विशेषाधिकार का ‘दुरुपयोग’ करते हुए संसद-भवन के गलियारे में उनके पास आ गया था.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

J&K: कुलगाम में आज फिर ढेर किए गए 5 आतंकी, पिछले 72 घंटों में जवानों ने 13 को मारा

रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपियों का सुराग देने वाले को मिलेंगे ₹ 1 लाख, जल्द जारी होंगे स्केच- SIT

PM मोदी ने की 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत, पहाड़गंज के एक स्कूल में लगाई झाड़ू

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, PM मोदी आज तेल की कीमतों को थामने के उपायों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget