एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: लंदन में गिरफ्तार विजय माल्या को महज 3 घंटे में मिली जमानत

नई दिल्ली: कारोबारी विजय माल्या को जमानत मिल गई है. आज लंदन में विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था. भारत सरकार के आग्रह पर आज इंटरपोल के जरिये गिरफ्तार किया गया. इसे भारत सरकार बड़ी सफलता के रूप में ले रही है. भारत की टीम जल्द ही लंदन जा सकती है. भारत ने इस साल 8 फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया. गिरफ्तारी के बाद विजय माल्या को लंदन की अदालत में पेश किया गया जहां उसे जमानत मिल गई. माल्या को भारत लाने की प्रक्रिया में सरकार जुटी है. माल्या से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम लंदन जाने वाली है, सीबीआई की टीम ही माल्या को लेकर आएगी. vijay अपनी पहली प्रतिक्रिया में माल्या ने कहा कि हमेशा की तरह भारतीय मीडिया बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है, ये प्रक्रिया आज से ही शुरु होनी थी. कांग्रेस ने उठाए सवाल कि एक घंटे में कैसे जमानत मिल गई? जानिए विजय माल्या का 'किंग ऑफ गुड टाइम्स' से 'भगोड़ा' बनने तक का सफर ! सुप्रीम कोर्ट में माल्या के वकील रहे हरीश साल्वे ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. भारत ने माल्या के खिलाफ आरोपों की जानकारी पहले ही इंग्लैंड को दी है. वहां की कोर्ट में इस बात पर जिरह होगी कि उनका प्रत्यर्पण हो सकता है या नहीं. कोर्ट तय करेगी. इसमें 4-6 महीने का समय लग सकता है. वहां विजय माल्या निश्चित रूप से तमाम कानूनी विकल्प इस्तेमाल करेंगे. DETAIL: जानिए विजय माल्या ने किस बैंक से कितना लोन लिया? किस बैंक से कितना लिया लोन? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - 1600 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक - 800 करोड़, आईडीबीआई बैंक - 800 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया - 650 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा - 550 करोड़, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया - 430 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - 410 करोड़, यूको बैंक - 320 करोड़, कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया - 310 करोड़, सेंट्र बैंक ऑफ मैसूर - 150 करोड़, इंडियन ओवरसीज़ बैंक - 140 करोड़, फेडरल बैंक - 90 करोड़, पंजाब सिंध बैंक - 60 करोड़, एक्सिस बैंक - 50 करोड़ jitendraविजय माल्या ने 2003 में किंगफिशर एयरलाइंस की शुरुआत की थी. 2005 में पहली बार एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ान भरनी शुरू की. इसके बाद कंपनी ने एयर डेक्कन का भी अधिग्रहण किया, लेकिन 2008 के बाद किंगफिशर की उड़ान रनवे से फिसलती चली गई और 2014 में इसकी उड़ान पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया. विजय माल्या एक वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी युनाइटेट स्पिरिट्स के चेयरमैन थे . लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस में घाटे का असर उन्हें इस कंपनी को गंवा कर चुकाना पड़ा . दुनिया की बड़ी शराब निर्माता कंपनियों में से एक युनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप के मालिक थे . 2013 में विदेशी कंपनी डियाजियो ने माल्या की युनाइटेड स्पिरिट्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली , लेकिन हाल ही में उन्होंने डियाजियो से 515 करोड़ लेकर कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया . कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट माल्या तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों और विन्टेज कारों के लिए जाने जाते रहे हैं . फोटो कैलेंडर लॉन्चिंग के वक्त पर उनकी मॉडलों के साथ तस्वीरें पिछले कई सालों तक सुर्खियों में रहीं . विजय माल्या के पास 250 से ज्यादा लग्जरी और विन्टेज कारें थीं . माल्या को यूबी समूह पिता से 28 साल की उम्र में विरासत में मिला था .
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
CJP Protest News LIVE: जंतर-मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे, सरकार बोली- CJP से बात करने को तैयार
LIVE: जंतर-मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे, सरकार बोली- CJP से बात करने को तैयार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget