एक्सप्लोरर

मोदी हटाओ के हसीन सपने के लिये विपक्ष ने महागठबंधन का हौवा खड़ा किया : विजय गोयल

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि विपक्ष सिर्फ मोदी हटाओ के हसीन सपने के लिये महागबंधन का हौवा खड़ा करने का प्रयास कर रहा है.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने विपक्ष के 'महागठबंधन' को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष नेता और परिपक्वता की कमी का सामना कर रहा है. विपक्ष सिर्फ मोदी हटाओ के हसीन सपने के लिये महागबंधन का हौवा खड़ा करने का प्रयास कर रहा है.

विजय गोयल ने कहा, ‘‘बीजेपी के पास एकतरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा लोकप्रिय जन नेता और अमित शाह जैसा संगठनात्मक कौशल से निपुण अध्यक्ष है, वहीं विपक्ष के पास नेता, नियत और परिपक्वता की कमी है.’’ उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी को हटाने का हसीन सपना देख रहा विपक्ष महागठबंधन का हौवा खड़ा करने का प्रयास कर रहा है जहां न तो विचारों का कोई मेल है और न ही उनकी नियत ही स्पष्ट है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि मोदीजी की लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ी है और आने वाले समय में लोकसभा समेत सभी चुनाव में जनता बीजेपी को जनादेश देगी.

दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने प्रदेश का विकास नहीं किया बल्कि विनाश के मार्ग पर धकेलने का काम किया है.

सोमवार को केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर से हुए हमले का जिक्र करते हुए विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल सुरक्षा कवर नहीं लेने की बात करते थे, लेकिन सोमवार को उनकी पार्टी की प्रेस वार्ता से स्पष्ट हो गया कि उन्होंने सुरक्षा लिया हुआ हैं. केजरीवाल दावा करते हैं कि वे लोगों के बीच रहते हैं. ऐसे में यह जनता को तय करना है कि तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुटखे के पैकेट में मिर्ची पाउडर से मुख्यमंत्री पर हमला किया जाना और हमलावर द्वारा खुद को गिरफ्तार कराने की घटना में क्या छिपा है.

विजय गोयल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली की जनता के कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की बजाए लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेता अब बचपना छोड़ें. 1984 के सिख दंगा मामले में अदालत से एक दोषी को फांसी की सजा सुनाने की घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अदालत के इस फैसले से आशा बंधी है कि इस मामले में अपराधियों को सजा मिलेगी जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget