एक्सप्लोरर

Farmers Protest: धान खरीद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सुबह से रात तक कुरुक्षेत्र हाइवे किया जाम, देखें वीडियो

Farmers Protest: हरियाणा के किसानों ने धान खरीद की मांग को लेकर सुबह से देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया जिस वजह से कुरुक्षेत्र हाईवे पूरी तरह से जाम रहा. लोगों को काफी परेशानी हुई, देखें वीडियो.

Farmers Protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज सुबह से शुरू हुआ किसानों का विरोध प्रदर्शन रात तक चला, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में शाहाबाद में जीटी रोड जाम कर दिया है, इससे बड़े पैमाने पर यातायात जाम हो गया. अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है. जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है. किसानों ने हाइवे पर लगे सरकार के फ्लेक्स भी उखाड़ दिए हैं.

पुलिस ने कहा कि वे राजमार्ग छोड़ने के लिए किसान संघ के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने ऐलान किया है कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी, तब तक हाईवे से नहीं हटेंगे. वे हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं. 

NDTV के मुताबिक किसानों ने अपनी धान की कटी हुई उपज की खरीद में देरी के विरोध में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के पास राजमार्ग जाम कर दिया. यह कहते हुए कि उनके पास अपनी फसलों को स्टोर करने के लिए जगह नहीं है, किसानों ने राज्य सरकार से खरीद की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा था.

किसानों ने लगाया आरोप

किसानों का कहना है कि उनकी उपज मंडियों या बाजारों में लावारिस पड़ी है क्योंकि एजेंसियों ने अभी तक उनकी खरीद शुरू नहीं की है. इसके परिणामस्वरूप अंबाला, कैथल और अन्य जिलों में अनाज मंडियों में नमी की मात्रा में वृद्धि के कारण सैकड़ों क्विंटल धान का स्टॉक नष्ट हो गया है. भले ही मंडियों में भारी मात्रा में धान की उपज आने लगी हो, लेकिन एजेंसियों ने अभी तक खरीद शुरू नहीं की है. आधिकारिक खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है.

मंगलवार को किया था ऐलान

किसानों ने मंगलवार को शाहबाद में अहम बैठक की थी जिसमें गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने ऐलान किया था कि 22 सितंबर की रात तक धान खरीद शुरू नहीं हुई तो 23 सितंबर को किसान जीटी रोड जाम करेंगे. इसी ऐलान के चलते शुक्रवार को आसपास के हजारों किसान शाहबाद पहुंचे और नारेबाजी की.दो घंटे बाद किसान बारिश के बीच ही जीटी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया. जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

कनाडा में खालिस्तानी जनमत संग्रह मुद्दे पर MEA का सख्त रुख, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की-10 बड़ी बातें

बिहार के महागठबंधन को राष्‍ट्रीय बनाने की तैयारी, राहुल गांधी, अखिलेश, केजरीवाल... सबसे मिले नीतीश तो मायावती को क्‍यों छोड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget