एक्सप्लोरर

Victory Havan: क्या ये वायरल वीडियो था वजह कोहली के शतक और बैंगलोर की जीत का?

Victory Havan: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस आईपीएल में गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में मिली बड़ी जीत का क्रेडिट इस हवन को दे रहे हैं.

Victory Havan For RCB: आईपीएल (IPL) का ये सीजन लगभग खत्म होने को आ गया है, पर फैंस का जूनून लगातार बढ़ता जा रहा है. अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने में ये फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रहे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के फैंस ने तो अब ऊपरवाले का दरवाजा भी खटखटा दिया है.

जाने माने सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट (ShareChat) पर ट्रेंड हुए इस वीडियो में बैंगलोर के फैंस अपनी टीम की जीत के लिए हवन करते नजर आ रहें है. टूर्नामेंट में अपना स्थान सुरक्षित करने और जीत प्राप्त करने के लिए फैंस ने इस वीडियो में "ई साला कप नामदे" का जाप किया है और उनके इस अंदाज ने हर क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया है. 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

"#VictoryHavan" के नाम से मशहूर हुआ ये वीडियो सबसे पहले ShareChat के क्रिएटर सतीश गुज्जर ने पोस्ट किया था और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. वीडियो को मशहूर क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया और कहा क कि बैंगलोर ने फैंस ने ऊपरवाले के सामने जीत की अर्ज़ी लगा दी है. क्या ये विक्ट्री हवन टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने में मदद करेगा. 

इस वीडियो को पसंद करते हुए यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा कि बैंगलोर के फैंस ने 'हवन करेंगे, हवन करेंगे' को गंभीरता से लिया है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये पवन काम आ गया. 

एक यूजर ने लिखा कि हर मैच से पहले ऐसा ही हवन करो. गुरुवार को बैंगलोर टीम को मिली बड़ी जीत का क्रेडिट फैंस इस हवन को दे रहे हैं. इस मैच में बैंगलोर ने हैदराबाद की टीम को आठ विकेट से मात दी थी. 

हर मैच के पहले हवन की हुई डिमांड

बैंगलोर की इस जीत में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था. इस जीत के बाद बैंगलोर की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई और प्लेऑफ में जगह पक्की करने को लेकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. कई लोगों ने तो डिमांड रख दी है कि बैंगलोर के हर मैच के पहले ये Victory Havan होना चाहिए. क्या इससे आप सहमत हैं?

नोट: यह फीचर्ड आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या यहां व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है. पाठक विवेक की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें- 

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के पीछे ये रहे बड़े कारण, पढ़ें कैसा रहा धोनी की टीम का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget