एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर! इन तीन पार्टियों ने इलेक्शन प्रक्रिया में भाग लेने से किया इनकार, जानें क्या होगा इसका असर?

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है. हालांकि, इस बीच तीन पार्टियों ने चुनाव से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

भारतीय राजनीति में उपराष्ट्रपति चुनाव हमेशा से दिलचस्प रहा है. इस बार का चुनाव और भी खास हो गया है, क्योंकि तीन अहम दल – बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार करने का एलान किया है. इन दलों के पास कुल 14 सांसद हैं. इनकी अनुपस्थिति से कुल मतदाताओं की संख्या 781 से घटकर 767 रह गई है. यानी जीत के लिए अब केवल 384 वोट चाहिए. यह कदम सीधे तौर पर दोनों उम्मीदवारों एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी. सुदर्शन रेड्डी के वोटों के गणित को प्रभावित करेगा.

एनडीए के पास पहले से ही मजबूत संख्या है. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर एनडीए के पास 425 सांसद हैं. इसके अलावा वाईएसआरसीपी ने भी एनडीए का समर्थन किया, जिससे यह संख्या 436 तक पहुंच गई. इसका मतलब साफ है कि राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. विपक्ष को जो नुकसान हुआ है, वह उनके जीत के मार्जिन को और भी बड़ा बना देगा.

विपक्ष की रणनीति और चुनौतियां
विपक्ष ने इस बार एक अलग दांव खेला. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया ताकि एक गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष चेहरा सामने आ सके. इस कदम से विपक्ष ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेताओं का समर्थन जरूर हासिल किया, लेकिन बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल को साथ नहीं ला पाने की कमजोरी साफ दिख रही है. खासकर इसलिए कि ये तीनों दल पहले भी कई बार केंद्र सरकार के करीबी रहे हैं और 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन दे चुके हैं.

चुनाव में नंबर गेम का महत्व
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 लोग भाग लेते हैं. हालांकि, अब बीजेडी, बीआरएस  औऱ अकाली दल ने दूरी बनाने का फैसला लिया है, जिससे  14 सदस्यों की संख्या कम हो गई है. इस तरह से वोटिंग में भाग लेने वालों की संख्या 767 हो गई है. इस तरह से किसी एक उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 384 वोटों दरकार पड़ेगी, लेकिन इसमें अकेले NDA के पास 436 वोट है, क्योंकि इतने ही उनके सदस्यों की संख्या है. दूसरी तरह इंडिया ब्लॉक और अन्य सहयोगियों की संख्या महज 324 है. इस आंकड़े से साफ मालूम पड़ता है कि जीत का अंतर 112 वोटो से होने वाले हैं.

स्वतंत्र और छोटे दलों की भूमिका
हालांकि 7 निर्दलीय सांसद, जेडपीएम और आप की स्वाति मालीवाल ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है. उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता, इसलिए क्रॉस वोटिंग की संभावना भी रहती है. फिर भी, एनडीए के पास इतना मजबूत समर्थन है कि यह बदलाव नतीजे पर असर डालने की स्थिति में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Vice President Election 2025 LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget