एक्सप्लोरर

Vice Presidential Election 2025: सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के अलावा 46 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन, अब कितने हैं उपराष्ट्रपति पद के कैंडिडेट?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन बड़ी संख्या में नामांकन पत्र खारिज हो गए. बता दें कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है.

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. नामांकन प्रक्रिया और जांच की सभी औपचारिकताओं के बाद अब केवल दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे हैं. एक हैं एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन तो दूसरे हैं इंडिया ब्लॉक के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी.

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिला. कुल 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिए गए. दरअसल, 19 उम्मीदवारों के 28 नामांकन पत्र तकनीकी आधार पर स्वीकार नहीं किए गए. बाकी बचे 27 उम्मीदवारों के 40 नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की गई. इस दौरान चुनाव से जुड़े नियमों के तहत कई नामांकन पत्र अमान्य करार दे दिए गए.
नतीजतन अंत में केवल दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए.

अब मुकाबला इन दो नेताओं के बीच

सीपी राधाकृष्णन का नामांकन पत्र क्रमांक 26, 27, 28 और 29 स्वीकार किया गया. बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी का नामांकन पत्र क्रमांक 41, 42, 43 और 44 स्वीकार हुआ. चुनाव आयोग की तरफ से  जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 25 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार चाहे तो अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. इसके बाद ही उपराष्ट्रपति पद की अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी.

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

चुनाव आयोग के की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा और इसी दिन देर शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे. इस चुनाव में केवल सांसद ही वोट डालेंगे. मतदान में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा मनोनीत सभी सांसद भाग लेते हैं. वोटिंग गुप्त मतपत्र (Secret Ballot) के जरिए होती है. सांसद अपने पसंदीदा उम्मीदवार को क्रमवार (preferential vote) अंक देते हैं.

सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला

अब यह तय हो गया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के बीच होगा. सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का समर्थन हासिल है, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी इंडिया ब्लॉक के साथ उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. संख्या बल को देखते हुए एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन असली तस्वीर तो अब 9 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद ही साफ होगी कि आखिर किसके पक्ष में कितने वोट पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर ईडी का शिकंजा, जोधपुर से गोवा तक 30 ठिकानों पर छापेमारी, रडार पर 5 बड़े कैसीनो

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget