एक्सप्लोरर

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होगा चुनाव, 21 अगस्त तक होगा नामांकन, कौन लेगा धनखड़ की जगह?

Vice President Election: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए 7 अगस्त से 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 अगस्त) को बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को इलेक्शन होगा. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से अचनाक इस्तीफा दे दिया था. लिहाजा उनके इस्तीफे के बाद पद खाली हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 7 अगस्त से 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल होगा. वहीं इसके बाद 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

इलेक्शन कमीशन ने उपराष्ट्रपति के चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके मुताबिक 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं 21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 22 अगस्त तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. 9 सितंबर को चुनाव होगा. इसी शाम काउंटिंग होगी और रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा.

कैसा होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्य करते हैं. इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद वोट डालते हैं, चाहे वे निर्वाचित हों या मनोनीत. यह प्रक्रिया गुप्त मतदान के जरिए होती है और उपराष्ट्रपति चुनने के लिए सांसदों की कुल संख्या के आधार पर बहुमत चाहिए होता है. अहम बात यह भी है कि यह चुनाव पोस्टल-बैलट से होता है. 

संसद में एनडीए के पास है बहुमत

लोकसभा में कुल 542 सदस्यों में से एनडीए के पास 293 सदस्य हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के पास 234 सदस्य हैं. राज्यसभा में 240 सदस्यों की प्रभावी संख्या में से एनडीए को करीब 130 और इंडिया गठबंधन को 79 सांसदों का समर्थन है. लिहाजा एनडीए के पास कुल 423 और इंडिया के पास 313 सांसदों का समर्थन है. बाकी सदस्य किसी खेमे में शामिल नहीं हैं.

जगदीप धनखड़ ने अचानक दे दिया था इस्तीफा

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद के मॉनसून सत्र के शुरुआत में ही इस्तीफा दे दिया. उनके अचानक इस्तीफे से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई थी. विपक्ष ने आरोप लगाया था कि धनखड़ के केंद्र सरकार से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और इसी वजह से धनखड़ ने खुद ही इस्तीफा दे दिया. बता दें कि अभी तक उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है. भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget