एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले BRS-BJD का बड़ा ऐलान- मतदान से दूरी बनाई, बताई यह वजह

Vice President Election: भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजू जनता दल (BJD) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूरी बनाने का ऐलान किया है. दोनों क्षेत्रीय दलों ने इस निर्णय के पीछे की वजह भी बताई है.

देश में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले दो प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है. भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजू जनता दल (BJD) ने सोमवार (08 सितंबर, 2025) को ऐलान किया कि वे आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करेंगे. दोनों पार्टियों ने यह कदम अपनी राजनीतिक रणनीति और विशेष रूप से तेलंगाना में यूरिया संकट व ओडिशा के विकास को लेकर उठाया है.

BRS का फैसला: किसानों की पीड़ा पर ध्यान
भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकारें- कांग्रेस और भाजपा - दोनों ही तेलंगाना में यूरिया की भारी कमी को सुलझाने में असफल रही हैं. रामा राव ने बताया कि यूरिया की कमी इतनी गंभीर हो गई है कि किसानों के बीच कतार में झड़पें हो रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया, “हम मतदान से दूर रहेंगे. हम इसमें भाग नहीं लेंगे.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि उपराष्ट्रपति चुनाव में नोटा (NOTA) का विकल्प होता, तो बीआरएस उसका उपयोग कर सकती थी.

बीजू जनता दल का भी समर्थन नहीं
ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने भी सोमवार को ऐलान किया कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करेंगे. पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया. बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने बताया कि यह निर्णय पार्टी की नीति के अनुरूप है, जिसमें भाजपा-नीत राजग और कांग्रेस-नीत इंडिया गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए गई है. उन्होंने कहा, “हमारा पूरा ध्यान राज्य और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास पर है.”

9 सितंबर को होना है उपराष्ट्रपति चुनाव
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसके लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे. इसमें सत्तारूढ़ राजग उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है. संसद के दोनों सदनों के सदस्य मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मत डालेंगे.

सत्ताधारी दल की प्रतिक्रिया
बीजद के मतदान से दूर रहने के निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि बीजद ने परोक्ष रूप से राजग उम्मीदवार का समर्थन किया है. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने इसे भाजपा का समर्थन मानते हुए कहा कि यह बीजद के लिए अपनी विपक्षी भूमिका साबित करने का अवसर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget