एक्सप्लोरर

Vice President Election 2022: जानिए कितना महत्वपूर्ण है उपराष्ट्रपति का पद? क्या हैं उनके अधिकार

वरीयता क्रम में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है. उपराष्ट्रपति के द्वारा सामान्य परिस्थितियों में राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य किया जाता है.

Vice President Of India: हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुए हैं. इसके बाद अब उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है. बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. इससे पहले ही देश के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा. हम आपको उपराष्ट्रपति पद के महत्व और अधिकारों के बारे में बहुत ही आसान तरीके से बताएंगे-

उपराष्ट्रपति पद का महत्व-

वरीयता क्रम में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है. उपराष्ट्रपति के द्वारा सामान्य परिस्थितियों में राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य किया जाता है.

भारत के राष्ट्रपति का देहांत हो जाने, बीमारी या अन्य कारणों से अवकाश पर चले जाने और ऐसी किसी भी परिस्थिति में जब राष्ट्रपति अपना कार्य करने में असमर्थ हैं या उपलब्ध नहीं है तो उनके पद के निर्वहन की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति को मिलती है. सामान्य स्थिति में उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के तौर पर ही काम करते हैं.

उपराष्ट्रपति जब राज्यसभा के सभापति के तौर पर कार्य करते हैं तो उन्हें वेतन-भत्ते,आवास, सुरक्षा, मुफ्त यात्रा सहित अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं. यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें वेतन उपराष्ट्रपति के पद के लिए नहीं बल्कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर काम करने के लिए दिया जाता है.

राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर उस दौरान वेतन सहित उपराष्ट्रपति को हर वो सुविधा दी जाती है जो कि राष्ट्रपति को मिलती है. इसके अलावा राज्यसभा का सभापति रहते हुए राष्ट्रपति की स्थिति उच्च सदन में वही होती है, जो कि निचले सदन यानी लोकसभा में अध्यक्ष की. उन्हें सदन के सदस्यों को नियमों के उल्लंघन पर दंडित करने का अधिकार होता है.

ये भी पढ़ें-

Vice President: राष्ट्रपति के बाद अब होगा नए उपराष्ट्रपति का चुनाव,जानिए दोनों के निर्वाचक मंडल के बीच अंतरVice Presidential Election 2022: जगदीप धनखड़ या मार्गरेट अल्वा? AAP ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इन्हें समर्थन देने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget