एक्सप्लोरर

RSS को लेकर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, बीजेपी नेता ने दिया ये विवादित बयान

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद बीजेपी नेताओं की तरफ से इसका जवाब दिया गया.

कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार 24 मार्च को जमकर बहस हुई. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बयान दिया. जिसके बाद विधानसभा में ये तीखी बहस शुरू हुई. इस दौरान बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा की तरफ से एक बार फिर विवादित बयान दिया गया. 

बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान
दरअसल कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आरएसएस पर टिप्पणी की. इसके बाद बीजेपी नेताओं ने इसका विरोध किया और सिद्धारमैया को जवाब दिया. इस बहसबाजी के दौरान विधानसभा स्पीकर ने कहा कि, ये हमारा आरएसएस है, मेरा आरएसएस है, आप सभी लोग आने वाले दिनों में आरएसएस कहेंगे. इसके बाद बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने मुस्लिमों और ईसाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि, सभी मुस्लिम और क्रिश्चियन भी भविष्य में आरएसएस का नाम लेंगे. इस विवादित बयान के बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया. 

बीजेपी नेता के इस विवादित बयान पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता केजे जॉर्ज ने कहा कि, आप कौन होते हैं ये कहने वाले कि भविष्य में क्रिश्चियन और मुस्लिम आरएसएस का नाम लेंगे? उनके अलावा सिद्धारमैया ने कहा कि, मैं कभी भी आरएसएस का हिस्सा नहीं बनूंगा और ना ही कभी उसका नाम लूंगा. 

तिरंगे को लेकर दिया था बयान
बता दें कि बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा था कि, आने वाले भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है. उनसे इसे लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, आज ये मुमकिन नहीं है लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है. हालांकि उन्होंने तिरंगे का सम्मान करने की भी बात कही थी. उनके इस बयान के बाद से ही कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. इसे लेकर विधानसभा में भी खूब हंगामा हुआ. फिलहाल केएस ईश्वरप्पा ने नया विवादित बयान देते हुए एक बार फिर कर्नाटक की राजनीति को गर्म करने का काम कर दिया है. 

ये भी पढ़ें - 

Birbhum Violence: 'बंगाल में मानव नहीं दानव राज है, मुख्यमंत्री पिकनिक मनाने आई थींं,' बीरभूम हिंसा पर बोले अधीर रंजन

MCD चुनाव टालने पर CM केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला, कश्मीर फाइल्स का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget