एक्सप्लोरर

दिल्ली में बारिश की फुहारों से गर्मी से मिली थोड़ी राहत, गुजरात में चक्रवाती तूफान 'वायु' का खतरा

Vayu Cyclone: मौसम विभाग ने कहा कि कल दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाके में 50-60 किलोमीटर से लेकर 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और 13 जून को इसकी रफ्तार अरब सागर से सटे उत्तरी इलाके में 110-120 किलोमीटर से लेकर 135 किलोमीटर हो जाएगी.

नई दिल्ली: अब तक के सबसे गर्म दिन का सामना करने के एक दिन बाद आज दिल्ली-एनसीआर वासियों ने थोड़ी राहत महसूस की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हल्की हवाओं के साथ बारिश की फुहार पड़ी.

इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान 'वायु' आने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती तूफान वायु 75 किलोमीटर से लेकर अधिकतम 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ प्रदेश के कई इलाकों में चलेगा. इसका असर मुंबई में भी देखा जाएगा. चक्रवाती तूफान को देखते हुए ऐहतियातन एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है.

चक्रवाती तूफान 12-13 जून को सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है. तूफान के कारण अहमदाबाद, गांधीनगर और राजकोट समेत तटवर्ती इलाके वेरावल, भुज और सूरत में हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पवन चलेगा और अरब सागर से लगत उत्तरपूर्वी इलाके में इसकी रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

मुंबई को लेकर मौसम विभाग ने कहा, ''वायु चक्रवाती तूफान का प्रभाव मुंबई में भी देखा जाएगा लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं होगा. मुंबई तट के समानांतर चक्रवाती हवा की तीव्रता 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मछुआरों और समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.'' आपको बता दें कि मुंबई में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हुई है. वहीं दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई. सोमवार को दिल्ली में सर्वाधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ इलाकों में 13 जून तक गर्म हवाओं के साथ लू और भीषण गर्मी बरकरार रहेगी.

चक्रवाती तूफान और बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार अरब सागर के मध्य पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में नौ जून को दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान की आशंका उत्पन्न हुयी. विभाग ने इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है.

इसके साथ ही इन इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका व्यक्त करते हुये विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र में आज 65 से 85 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवायें चलने की आशंका जतायी है. पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget