एक्सप्लोरर

Vasundhara Oswal Net worth: लग्जरी गाड़ियों का शौक, करोड़ों का बंगला! जानें- कैसा है वसुंधरा ओसवाल का लाइफस्टाइल

भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी को युगांडा में कथित तौर पर हिरासत में लिया गया. उन्होंने इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की है.

Vasundhara Oswal News: भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति और अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल (26) फिलहाल सुर्खियों में हैं. युगांडा की पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर कई मामलों में हिरासत में ले लिया है. पंकज ओसवाल ने इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अपील दायर की है. पीड़ित पिता का दावा है कि बेटी को एक अक्टूबर, 2024 से बिना किसी सुनवाई के अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, जिसका कारण "कॉरपोरेट और राजनीतिक हेरफेर" है. 

वसुंधरा ओसवाल को एक अक्टूबर को युगांडा में ओसवाल ग्रुप के एक्स्ट्रा-न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) प्लांट से 20 हथियारबंद लोगों ने हिरासत में लिया था. ओसवाल फैमिली की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वसुंधरा ओसवाल को बेहद ही खराब स्थितियों में रखा गया और उसे बुनियादी सुविधा भी नहीं दी गई.

पीड़ित परिवार की ओर से यह भी कहा गया कि वह खराब मानसिक स्थिति से गुजर रही है, जिस पर स्थानीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. स्थानीय अधिकारियों ने युगांडा की जेल में वसुंधरा ओसवाल की हिरासत को गुमशुदगी की जांच से जोड़ा है. वसुंधरा के परिवार ने सभी आरोपों से इनकार किया है और आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है.

पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति को भी ओपन लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने बेटी की जल्द रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. इतना ही नहीं, उन्होंने मानवाधिकार वकील चेरी ब्लेयर सीबीई केसी की मदद भी ली, जिनके ऑफिस ने बताय कि वसुंधरा के साथ जो व्यवहार किया गया, वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कानूनों का उल्लंघन है.

कौन हैं वसुंधरा ओसवाल ?

वसुंधरा ओसवाल की प्रोफाइल पर गौर करें तो उनका जन्म 1999 में हुआ था और इनका पालन पोषण भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में हुआ है. वसुंधरा  मशहूर बिजनेस टाइकून पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी हैं. ओसवाल फैमिली ओसवाल ग्रुप ग्लोबल की मालिक है. वसुंधरा ओसवाल ने स्विट्जरलैंड विश्वविद्यालय से फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, वसुंधरा पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. उन्हें साल 2023 में ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था. 

वसुंधरा ओसवाल का करियर और नेट वर्थ

ऐसा बताया जाता है कि वसुंधरा ओसवाल मौजूदा समय में एक्सिस मिनरल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं, जो औद्योगिक क्षेत्र में पहचान बना रही हैं. उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड-कैप्चरिंग प्लांट की स्थापना का भी नेतृत्व किया है. बाद में वसुंधरा ने पेय कंपनियों को रिसाइकिल किए गए पानी की सप्लाई करने की पहल भी की. रिपोर्ट के अनुसार, वसुंधरा के परिवार की अनुमानित नेट वर्थ 24,600 करोड़ रुपये है.

वसुंधरा ओसवाल की लाइफस्टाइल और 1,649 करोड़ का बंगला

काम और कारोबार से इतर ओसवाल फैमिली शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती है. हाल ही में पंकज और राधिका ओसवाल ने दुनिया के सबसे महंगे घरों में से खरीदकर सुर्खियां बटोरीं. स्विटजरलैंड के गिंगिंस में विला हरी नामक संपत्ति, पहले ग्रीक शिपिंग मैग्नेट अरस्तू ओनासिस की बेटी क्रिस्टीना ओनासिस के पास थी. यह 4.3 लाख वर्ग फीट में फैला है और इसे $200 मिलियन (लगभग 1649 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था. वसुंधरा की व्यवसायिक जीवन शैली सक्रिय और व्यावहारिक है. वह हर महीने का लगभग आधा समय कंस्ट्रक्शन साइट्स पर जाकर और कई प्रोजेक्ट्स की देखरेख में बिताती हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल, जिन्हें युगांडा में हिरासत में लिया गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
राहुल गांधी के शिव तांडव वाले बयान पर संबित पात्रा वाराणसी में बोले- 'उन्हें अंतर ही नहीं पता'
राहुल गांधी के शिव तांडव वाले बयान पर संबित पात्रा वाराणसी में बोले- 'उन्हें अंतर ही नहीं पता'
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'राम जन्मभूमि मंदिर सचमुच उसी जगह, जांच हो', याचिका पर SC बोला- 'सिविल कोर्ट जाइए'
'राम जन्मभूमि मंदिर सचमुच उसी जगह, जांच हो', याचिका पर SC बोला- 'सिविल कोर्ट जाइए'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
UP Wheat Seed: 47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, यूपी के किसान ऐसे उठाएं फायदा
47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, किसान ऐसे उठाएं फायदा
Embed widget