एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फिलहाल जारी रहेगी सुनवाई, कल फिर कोर्ट में सुना जाएगा मामला

Gyanvapi Mosque Survey: इस मामले में एक पक्ष ने कोर्ट कमिश्नर बदलने की भी मांग की है. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक सीनियर वकील को नियुक्त किया जाना चाहिए.

Gyanvapi Mosque Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है. आज मंगलवार 10 मई को भी कोर्ट ने इस मामले को लेकर सुनवाई की. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पेश की गई दलीलों पर चर्चा हुई. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कोर्ट इस मामले को लेकर फैसला सुना सकता है, लेकिन अब बताया गया है कि कल यानी 11 मई को भी मामले की सुनवाई होगी. 

सर्वे को लेकर मचा है घमासान
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर घमासान मचा है. हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं. मस्जिद में सर्वे के लिए दो दिन टीम पहुंची, लेकिन सर्वे नहीं हो पाया. इसे लेकर हिंदू पक्ष की तरफ से आरोप लगाया गया कि मस्जिद के अंदर काफी लोग मौजूद थे, जिन्होंने सर्वे को ठीक से नहीं होने दिया. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सर्वे के नाम पर मस्जिद की दीवारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी. अब मामला कोर्ट में सुना जा रहा है. जिसे लेकर फैसले का इंतजार है. कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे सर्वे किया जाएगा.  

कोर्ट कमिश्नर को बदलने की मांग
इस मामले में एक पक्ष ने कोर्ट कमिश्नर बदलने की भी मांग की है. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक सीनियर वकील को नियुक्त किया जाना चाहिए और मौजूदा कोर्ट कमिश्नर को बदलना चाहिए. इस मामले पर भी कोर्ट ने अब तक कोई फैसला नहीं दिया है. मुस्लिम पक्ष इसे लेकर फैसले का इंतजार कर रहा है. बताया जा रहा है कि कोर्ट कमिश्नर को लेकर कोर्ट कभी भी आदेश जारी कर सकता है. 

मथुरा में भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग
ज्ञानवापी की तरह मथुरा में भी ईदगाह के मुआयने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की गई है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, 'हमने आज सिविल जज सीनियर डिवीजन में एक अर्जी दाखिल कर उक्त मामले में अदालत से काशी प्रकरण का हवाला देते हुए मांग की है कि उसी के समान यहां भी ईदगाह के पूरे परिसर की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराकर वहां मौजूद सभी हिन्दू धर्म चिह्नों का रिकॉर्ड दर्ज कर अदालत में पेश किया जाए, जिससे इस मामले को सही तथ्यों का आलोक मिल सके.'

Azam Khan Bail: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, क्या जेल से आएंगे बाहर?

Congress Chintan Shivir 2022: कांग्रेस बना सकती है 'एक परिवार एक टिकट' का नियम, क्या संगठन में सक्रिय 'परिजनों' को मिलेगी छूट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget